Samsung Galaxy S23 Unboxing: यह है सैमसंग का छोटा पैकेट-बड़ा धमाका फोन? डिजाइन से लेकर कीमत तक, जानें सबकुछ

विशाल मैथिल
Tue, 14 Feb 2023 08:04 PM IST
विज्ञापन
Samsung Galaxy S23 Unboxing Check Price and Specifications All You Need to Know
Samsung Galaxy S23 Unboxing - फोटो : अमर उजाला

    सैमसंग ने इस महीने की शुरुआत में ही अपनी फ्लैगशिप गैलेक्सी एस23 स्मार्टफोन सीरीज को पेश किया है। पिछले साल की तरह ही नए गैलेक्सी S23 को कॉम्पैक्ट डिजाइन और 6.1 इंच की स्क्रीन के साथ लाया गया है। हालांकि, फोन में पहले से ज्यादा 1750 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है। फोन में सबसे फास्ट एंड्रॉयड प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 मिलता है, जिसे कंपनी ने नई गैलेक्सी सीरीज के लिए कस्टमाइज किया है। फोन में पहले के मुकाबले बड़ी बैटरी मिलती है। फोन की शुरुआती कीमत 74,999 है। फोन अमेजन इंडिया और कंपनी की ऑफिशियल साइट से खरीदा जा सकता है। यदि आप सैमसंग के इस फ्लैगशिप फोन को खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस अनबॉक्सिंग रिपोर्ट में हम आपको Samsung Galaxy S23 की डिजाइन, फोटो और कैमरा सेटअप तक की जानकारी देने वाले हैं। चलिए इसका अनबॉक्सिंग देखते हैं।

    Samsung Galaxy S23 Unboxing
    Samsung Galaxy S23 Unboxing - फोटो : अमर उजाला

    Samsung Galaxy S23 Unboxing: बॉक्स में क्या-क्या मिलेगा

    गैलेक्सी एस23 स्मार्टफोन के बॉक्स में फोन के साथ यूएसबी टाइप-सी टू सी केबल (USB Type-C to C Cable), सिम इजेक्टर टूल, क्विक स्टार्ट गाइड और वारंटी की जानकारी मिलती है। बता दें कि बॉक्स से साथ चार्जर नहीं मिलता है।

    Samsung Galaxy S23 Unboxing
    Samsung Galaxy S23 Unboxing - फोटो : अमर उजाला

    Samsung Galaxy S23 Unboxing: डिजाइन

    पहली नजर में गैलेक्सी एस23 स्मार्टफोन आपको आईफोन 14 की तरह लगेगा। फोन काफी प्रीमियम डिजाइन के साथ आता है। फोन में आर्मर एल्यूमिनियम फ्रेम मिलता है, जिसमें ग्लॉसी फिनिश है। फोन में स्क्रैच और फिंगरप्रिंट भी नहीं आते हैं। हालांकि, फोन हाथ से काफी फिसलता है। बिल्ड के मामले में आपको कोई दिक्कत नहीं मिलने वाली है। फोन को एक हाथ से भी आराम से इस्तेमाल किया जा सकता है।

    बटन्स और पोर्ट की बात करें तो फोन में पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर राइट साइड मिलते हैं। एक अच्छी बात यह है कि नए फोन में बटन को ठीक जगह पर सेट किया गया है, ताकि वॉल्यूम कम-ज्यादा करने और पावर बटन को इस्तेमाल करने में दिक्कत ना हो। पुराने मॉडल में यह तीनों बटन थोड़ी नीचे की तरफ दी गई थीं। फोन में नीचे की तरफ डुअल सिम स्लॉट, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और स्पीकर ग्रिल हैं। फोन में एक माइक्रोफोन नीचे की तरफ और दूसरा माइक्रोफोन ऊपर की तरफ दिया गया है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें