Lava Agni 2 5G: दमदार फीचर्स से लैस होगा फोन, मिलेगा 8GB रैम और OIS सपोर्ट, जानें अन्य फीचर्स
Lava Agni 2 5G को Lava Agni 5G स्मार्टफोन के सक्सेसर के दौर पर पेश किया जाएगा। फोन में MediaTek Dimensity 1080 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है।

विस्तार
भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड लावा ने अपने नए 5G फोन Lava Agni 2 5G को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। इस फोन को जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है। फोन को Lava Agni 5G स्मार्टफोन के सक्सेसर के दौर पर पेश किया जाएगा। फोन की लॉन्चिंग से पहले ही फोन की स्पेसिफिकेशन और फीचर्स की जानकारी सामने आ गई है। फोन को 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। फोन में MediaTek Dimensity 1080 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है।
हालांकि, अब तक कंपनी ने फोन की कीमत की घोषणा नहीं की है। लेकिन दावा किया जा रहा है कि Lava Agni 2 5G को 20 हजार रुपये से 25 हजार रुपये के बीच में पेश किया जा सकता है। वहीं इस फोन को मार्च या अप्रैल के मध्य तक लॉन्च किया जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Lava Agni 5G को कंपनी ने 19,999 रुपये की कीमत पर पेश किया था। यानी नए फोन को भी इसी कीमत पर पेश किया जा सकता है।
फोन की स्पेसिफिकेशन और फीचर्स की जानकारी लीक्स में सामने आई है। लीक्स के अनुसार, फोन को Lava Agni 5G स्मार्टफोन के अपग्रेडेशन के दौर पर पेश किया जाएगा। फोन को MediaTek Dimensity 1080 प्रोसेसर से लैस किया जा सकता है। Lava Agni 2 5G में 6.5 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले और 90 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट मिलेगा। फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। फोन की अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो लावा अग्नि 2 5जी में 128 जीबी तक स्टोरेज के साथ 8 जीबी तक रैम का सपोर्ट मिलेगा।