चुनावी नतीजों का चाहिए पल-पल अपडेट तो अभी डाउनलोड करें ये ऐप

amarujala.com- Written by: प्रदीप पाण्डेय
Fri, 10 Mar 2017 02:17 PM IST
विज्ञापन
use this app for assembly election 2017 update
लाइव रिजल्ट

    शनिवार को 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के रिजल्ट आने वाले हैं। सबकी नजरें इन पांच राज्यों के चुनाव परिणाम पर टिकी हैं। यदि आप उन लोगों में से एक हैं जो काम के साथ-साथ चुनाव परिणाम देखना चाहते हैं तो आप इन ऐप की मदद ले सकते हैं।

    चुनाव आयोग का ऐप

    लाइव रिजल्ट
    लाइव रिजल्ट

    यह चुनाव आयोग का ऐप है जिस पर आप लाइव ओवरऑल चुनाव परिणाम के साथ-साथ अपने क्षेत्र का भी रिजल्ट देख सकते हैं। इस ऐप को आप प्ले-स्टोर से ECI या Election Commission of India के नाम से सर्च करके डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऐप में आपको राजनीतिक पार्टियों की जानकारी के साथ-साथ पिछले और वर्तमान चुनाव के रिजल्ट देख सकते हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव का लाइव रिजल्ट देखने के लिए ऐप को ओपन करें और मीडिया पर टैप करें इसके बाद ओपन हुए विंडो में सबसे नीचे आपको रिजल्ट का बटन मिलेगा।

    विज्ञापन

    इलेक्शन रिजल्ट्स लाइव

    लाइव रिजल्ट
    लाइव रिजल्ट

    चुनाव परिणाम 2017 देखने के लिए यह सबसे शानदार ऐप है। इस ऐप के जरिए आप अलग-अलग राज्यों के रिजल्ट एक साथ देख सकते हैं। यह बहुत ही सरल ऐप है। ऐप को बस ओपन करना है और रिजल्ट आपको सामने होगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    यूपी इलेक्शन रिजल्ट लाइव

    लाइव रिजल्ट
    लाइव रिजल्ट

    यदि आप अलग-अलग राज्यों के लिए अलग-अलग ऐप रखना चाहते हैं तो गूगल प्ले-स्टोर पर ऐसे भी कई ऐप हैं। इसमें सबसे पोपुलर Logistic Infotech की ऐप है। Logistic Infotech के राज्यवार रिजल्ट वाले ऐप के लिए राज्य का नाम सर्च करे। जैसे- यूपी के लिए UP Election Result 2017.

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें