Rcom ने लॉन्च किया अब तक का सबसे सस्ता 4जी प्लान

amarujala.com- Presented by: प्रदीप पाण्डेय
Fri, 10 Mar 2017 12:58 PM IST
RCom Offers 1GB of 4G Data at Rs 49 With Unlimited On Net Voice Calls for New Users
आरकॉम

    जियो के प्राइम मेंबर की शुरुआत के बाद अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कम्यूनिकेशन (आरकॉम) भी डाटा वार में कूद पड़ी है। आरकॉम ने होली के मौके अपने ग्राहकों को शानदार तोहफा देते हुए अब तक का सबसे सस्ता 4G डाटा प्लान लॉन्च किया है।

    telecomtalk.info की रिपोर्ट के मुताबिक Joy of Holi ऑफर के तहत सिर्फ 49 रुपये में 28 दिनों की वैधता के साथ 1 जीबी 4जी डाटा मिलेगा। साथ ही 20 रुपये का टॉकटाइम भी मिलेगा। वहीं 2जी डाटा अनलिमिटेड रहेगा। 4जी नेटवर्क पर प्रतिदिन डाटा यूज की कोई सीमा नहीं है। साथ ही सभी नेटवर्क पर 25 पैसे प्रति मिनट वॉयस कॉलिंग रहेगी।

    RCom New
    RCom New

    फोटो- telecomtalk.info

    99 रुपये वाले प्लान में 2 जीबी 4जी डाटा मिलेगा आरकॉम से आरकॉम पर अनलिमिटेड कॉलिंग है। वहीं 3जी नेटवर्क वाले ग्राहक 99 रुपये में 28 दिनों तक अनलिमिटेड डाटा यूज कर सकेंगे। साथ ही 20 रुपये का टॉकटाइम भी मिलेगा। जबकि 149 रुपये वाले प्लान में आपको 3 जीबी 4जी डाटा मिलेगा। इसमें भी आरकॉम से आरकॉम पर अनलिमिटेड कॉलिंग है। हालांकि ये सभी प्लान नए ग्राहकों के लिए हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें