BSNL की 100GB फ्री स्टोरेज के साथ हिंदी में ई-मेल सर्विस शुरू

amarujala.com- Presented by: प्रदीप पाण्डेय
Fri, 10 Mar 2017 11:23 AM IST
विज्ञापन
bsnl new email service launched with data xgen providing 100gb
हिंदी ई-मेल

    भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने हिंदी में नई ई-मेल सेवा शुरू कर दी है। इसके तहत ई-मेल बनाने वाले ग्राहकों को 100 जीबी स्टोरेज फ्री में दी जाएगी। इसके नई शुरुआत के साथ ही बीएसएनएल ई-मेल पर 100 जीबी स्टोरेज देने वाली दुनिया की पहली कंपनी बन गई है। ई-मेल सर्विस के लिए BSNL ने डाटामेल प्रोवाइडर Data Xgen से समझौता किया है।

    ई-मेल सर्विस के लिए BSNL ने दो प्लान लॉन्च किए गए हैं। एक BBG Combo ULD 680 और दूसरा BBG Combo ULD 950 है, हालांकि यह ऑफर BSNL के कुछ चुनिंदा ब्रॉडबैंड प्लान पर ही दी जा रही है। बीएसएनएल के चेयरमैन अनुपम श्रीवास्तव के मुताबिक दोनों प्लान में से किसी भी एक को सब्सक्राइब करने वाले ग्राहकों को फ्री ई-मेल एड्रेस के साथ 100GB स्टोरेज मिलेगी।

    विज्ञापन

    यह सर्विस 8 हिंदी सहित 8 भाषाओं में शुरू की गई है। BSNL के ब्रॉडबैंड यूजर्स डाटामेल ऐप के जरिए इस मेल सर्विस का लाभ उठा सकते हैं। इस सर्विस के तहत हिंदी में ई-मेल एड्रेस dataone.bharat पर उपलब्ध होंगे। बता दें कि पहले यह प्लान केवल महिलाओं के लिए ही था। इस प्लान से हैवी ई-मेल यूजर्स को काफी सहूलियत होगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें