सावधान ! USB केबल से भी लीक हो सकता है आपका डाटा

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय/भाषा
Tue, 15 Aug 2017 04:59 PM IST
USB connections may leaks your private data
USB Cable

    वैसे तो आप और हम यूएसबी केबल का इस्तेमाल मोबाइल चार्जिंग से लेकर कंप्यूटर को दूसरी डिवाइस से कनेक्ट करने तक में रहे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यूएसबी केबल के जरिए भी हैकर्स आपके सिस्टम तक पहुंच सकते हैं और आपका डाटा लीक हो सकता है।

    ये भी पढ़ेंः शाओमी रेडमी नोट 4 में एक बार फिर लगी आग, जली युवक की जांघ !

    दरअसल ऑस्ट्रेलिया की यूनिवर्सिटी ऑफ एडिलेड के शोधकर्ताओं ने 50 अलग-अलग कंप्यूटर और एक्सटर्नल यूएसबी हब्स पर शोध किया है और पाया है कि उनमें से 90 प्रतिशत की सूचनाएं लीक होकर एक्सटर्नल यूएसबी केबल में पहुंच गई हैं।

    ये भी पढ़ेंः अब गूगल अर्थ के साथ करें दांडी मार्च की यात्रा, ये है तरीका

    रिसर्च एसोसिएट युवल यारोम ने बताया, 'यूएसबी से जुड़े उपकरणों में कीबोर्ड, कार्डस्वाइपर और फिंगरप्रिंटर रीडर्स शामिल हैं जो अक्सर कंप्यूटर को संवेदनशील सूचनाएं भेजते हैं। हालांकि यूएसबी केबल से डाटा लीक तभी हो सकता है जब कंप्यूटर में एक साथ कई सारे केबल जुड़े हों। हमारा शोध दिखाता है कि अगर एक वायरस इनफेक्टेड डिवाइस उसी एक्सटर्नल या इंटर्नल यूएसबी हब के बराबर वाले पोर्ट में लगाया गया है तो इनके जरिए संवेदनशील सूचनाओं को प्राप्त किया जा सकता है।'

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें