अब गूगल अर्थ के साथ करें दांडी मार्च की यात्रा, ये है तरीका

स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर गूगल ने भारतीयों को खास तोहफा दिया है। महात्मा गांधी की ऐतिहासिक दांडी यात्रा की अनुभूति अब आप गूगल के जरिये कर सकते हैं। गूगल ने दांडी मार्च की कहानियों को खासकर उन लोगों के लिए डिजिटल किया है जो अभी तक दांडी मार्च जैसी ऐतिहासिक कहानियों के लिए अभी भी किताबों के सहारे हैं।
ये भी पढ़ेंः आजादी के 70 साल पूरे होने पर खेलें ये 5 मेड इन इंडिया गेम
दरअसलस गूगल ने दांडी मार्च की कहानी को गूगल अर्थ वोयेजर पर शामिल किया है, हालांकि गूगल ने यह भी साफ किया है कि इनमें से कई कहानियों को अभी रिलीज नहीं किया है। बता दें कि अंग्रेजों द्वारा नमक पर कर लगाये जाने के खिलाफ 12 मार्च, 1930 को 24 दिन की दांडी यात्रा शुरू हुई थी।
इस यात्रा ने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन को एक दिशा दी थी। इस यात्रा में 78 लोगों ने महात्मा गांधी के साथ करीब 400 किलोमीटर के मार्च की शुरूआत की। रास्ते में भी कई लोग उनके साथ शामिल होते गये। मैप्स के जरिए पूरी दांडी यात्रा को 22 स्लाइड में फोटो के साथ दिखाया गया है।
ये भी पढ़ेंः सरकार ने गूगल, फेसबुक, व्हाट्सऐप को दिया आदेश, फटाफट हटाएं ब्लू वेल गेम के लिंक्स
गूगल ने एक बयान में कहा कि लोग अब आजादी के आंदोलन में उस लंबी यात्रा की भावनाओं की अनुभूति कर सकते हैं। गूगल ने कहा,‘वोयेजर आपको भारत की आजादी के लिए गांधी के अभियान में साबरमती से दांडी तक उनके नमक मार्च के कदमों पर फिर से चलाएगी।’बता दें कि गूगल पर इस कहानी को महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी ने अपने शब्दों में बयां किया है।
गूगल अर्थ पर दांडी मार्च की कहानी देखने के लिए यहां क्लिक करें...