डेली रूटीन में शामिल हो रहा डिजिटल पेमेंट, UPI पेमेंट्स में 99% का इजाफा: Worldline

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 03 Dec 2020 06:16 PM IST
UPI clocked over 180 crore transactions in volume and breached INR 3 trillion in terms of value says Worldline India Digital Payments report
UPI Payments - फोटो : Amar Ujala

    आज से पांच साल पहले तक भारत में डिजिटल पेमेंट की सफलता की कल्पना शायद ही किसी ने की होगी, लेकिन देश में डिजिटल पेमेंट को अब हाथों-हाथ लिया जा रहा है। लॉकडाउन से भारतीय डिजिटल पेमेंट सिस्टम को काफी फायदा हुआ है। इस साल की दूसरी तिमाही में UPI पेमेंट्स के भुगतान (वॉल्यूम) में 82 फीसदी का इजाफा देखने को मिला, जबकि इसकी वैल्यू यानी भुगतान की राशि में 99 फीसदी का इजाफा हुआ है। इसकी जानकारी वर्ल्डलाइन इंडिया डिजिटल पेमेंट रिपोर्ट (Worldline India Digital Payments report) से मिली है।

    रिपोर्ट के मुताबिक सितंबर 2020 में यूपीआई के जरिए 180 करोड़ से अधिक ट्रांजेक्शन हुए हैं और इन भुगतानों की राशि 2 लाख करोड़ के पार पहुंच गई है। दूसरी तिमाही में 19 बैंकों ने यूपीआई का सपोर्ट शुरू किया जिसके बाद सितंबर तक यूपीआई सेवा देने वाले बैंकों की संख्या 174 पहुंच गई। बता दें कि NPCI का BHIM एप 146 बैंक के लिए उपलब्ध है और इसे 13 अक्तूबर 2020 तक 15.8 करोड़ लोगों ने डाउनलोड किया था।

    बता दें कि डिजिटल पेमेंट को और आगे ले जाने के लिए NPCI ने हाल ही में व्हाट्सएप के यूपीआई पेमेंट को मंजूरी दी है, हालांकि व्हाट्सएप पेमेंट को लॉन्चिंग के एक महीने के अंदर महज 10 लाख यूजर्स ही मिले हैं, जबकि भारत में व्हाट्सएप के यूजर्स की संख्या 40 करोड़ से अधिक है, हालांकि यह भी बात ध्यान देने वाली है कि पहले फेज में व्हाट्सएप पेमेंट से सिर्फ दो करोड़ यूजर्स को ही जोड़ने की अनुमति मिली है।

    वर्ल्डलाइन के दक्षिण एशिया और मध्य एशिया के प्रबंध निदेश दीपक चंदनानी ने कहा, 'पिछले कुछ हफ्तों में की गतिविधियों पर नजर डाली जाए तो भारतीय रिजर्व बैंक ने भारत में डिजिटल भुगतान को बढ़ाने के लिए कई पहलों की घोषणा की है जिनमें नए इनोवेशन, नई कंपनियों को यूपीआई के लिए हरी झंडी आदि शामिल हैं।' चंदनानी ने आगे कहा कि यहां यह बात गौर करने वाली है कि कैशलेस और डिजिटल पेमेंट की शुरुआत कोरोना काल से पहले ही हो चुकी है और अब यह काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें