Zinq Erupt 4155 वायरलेस हेडफोन भारत में लॉन्च, कीमत 899 रुपये

लाइफस्टाइल गैजेट्स और एक्सेसरीज बनाने वाली स्टार्टअप कंपनी जिंक (ZinQ) टेक्नोलॉजीज ने अपने बढ़ते ग्राहकों के लिए आज सुपर बास ऑनईयर ब्लूटूथ हेडफोन एरप्ट 4155 को भारत में लॉन्च कर दिया है। ZinQ के इस वायरलेस हेडफोन की कीमत 899 रुपये रखी गई है और इसे अमेजन इंडिया से खरीदा जा सकता है।
कंपनी के दावे के मुताबिक इस हेडफोन में हाई क्वालिटी का माइक्रोफोन का इस्तेमाल किया गया है ताकि यूजर्स को क्लियर वॉयस मिले। इस हेडफोन में 300एमएएच की ली-पॉलीमर बैटरी लगी जिसे लेकर कंपनी ने आठ घंटे तक के प्लेबैक का दावा किया है, जबकि स्टैंडबाय टाइम 100 घंटे का है।
ZinQ के इस हेडफोन में 40mm के ड्राइवर का इस्तेमाल किया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ है, हालांकि कंपनी ने ब्लूटूथ के वर्जन के बारे में जानकारी नहीं दी है। इस हेडफोन का वजन 348 ग्राम है। इस हेडफोन के साथ ऑक्स केबल भी दिया गया है जिसे वायर के तौर पर काम में लाया जा सकता है।
इसकी लॉन्चिंग पर जिंक टेक्नोलॉजीज के संस्थापक अर्नव मुतनेजा ने कहा, 'हमें यह एलान करते हुए खुशी हो रही है कि इस ब्लूटूथ हेडफोन के जरिए आप सुपीरियर साउंड आउटपुट प्राप्त कर सकते हैं जिससे आपको संगीत सुनने का आनंद अधिक मिलेगा और आप इसका भरपूर लुत्फ उठा सकेंगे। यह हेडफोन लैपटॉप, टैबलेट, स्मार्टफोन यूजर्स को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है जो बाहरी शोर के बिना बेहतरीन संगीत सुन सकते हैं और चलते-फिरते कॉल भी कर सकते हैं।’
- जियो ने गेमिंग स्टार्टअप Krikey में किया निवेश, भारत में लॉन्च हुआ नया AR गेम Yaatra
- Apple को ब्राजील में होना पड़ा मजबूर, iPhone के साथ बॉक्स में देना होगा चार्जर
- BSNL ने लॉन्च किया नया सालाना प्री-पेड प्लान, 365 दिनों तक मिलेगी अनलिमिटेड कॉलिंग
- EVM ने भारत में लॉन्च किया लैपटॉप चार्ज करने वाला पहला पावरबैंक