काम की बात: फ्री में आधार अपडेट करने के लिए अब बचे हैं सिर्फ छह दिन, घर बैठे हो जाएगा काम, जानें तरीका

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 08 Dec 2023 02:39 PM IST
Update your Aadhaar Card Free Before December 14 If You Not Updated In Last 10 Years Know How
Aadhaar update online - फोटो : अमर उजाला

    यदि आपने अपने आधार कार्ड (Aadhaar Card) को पिछले 10 साल में एक बार भी अपडेट नहीं कराया है तो आपके लिए बड़ी खबर है। सरकार के नए नियम के मुताबिक यदि आपका आधार कार्ड 10 साल पहले बना है या 10 साल पहले अपडेट हुआ है तो आपको अपने आधार कार्ड को अपडेट (Aadhaar Card Update) करना होगा। इसके लिए आखिरी तारीख 14 दिसंबर तय की गई है। 14 दिसंबर वह तारीख है जिस दिन तक आप फ्री में अपने आधार कार्ड को अपडेट करा सकते हैं। यह काम आप किसी आधार सेंटर या खुद भी घर बैठे कर सकते हैं। यदि आप 14 दिसंबर तक अपडेट नहीं कराते हैं तो बाद में आपको अपडेट के लिए पैसे भी देने पड़ सकते हैं। आइए जानते हैं कि घर बैठे आप फ्री में अपने आधार कार्ड को कैसे अपडेट कर सकते हैं...

    आधार अपडेट के लिए आपको दो जरूरी डॉक्यूमेंट की जरूरत होगी। पहला पहचान पत्र और दूसरा एड्रेस प्रूफ। आमतौर पर आधार अपडेट के लिए आधार सेंटर पर 50 रुपये का शुल्क लगता है लेकिन UIDAI के मुताबिक 14 दिसंबर तक यह सेवा फ्री है। पहचान पत्र के तौर पर आप वोटर कार्ड दे सकते हैं।

    मोबाइल या लैपटॉप से UIDAI की वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद अपडेट आधार के विकल्प पर क्लिक करें। अब आधार नंबर डालकर ओटीपी के जरिए लॉगिन करें।

    इसके बाद डॉक्यूमेंट अपडेट पर क्लिक करें और वेरिफाई करें। अब नीचे ड्रॉप लिस्ट से पहचान पत्र और एड्रेस प्रूफ की स्कैन की हुई कॉपी को अपलोड करें।

    अब सबमिट पर क्लिक करें। इसके बाद आपको एक रिक्वेस्ट नंबर मिलेगा और फॉर्म सबमिट हो जाएगा। रिक्वेस्ट नंबर से आप अपडेट का स्टेटस भी चेक कर सकेंगे। इसके कुछ दिनों बाद आपका आधार अपडेट हो जाएगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें