Update: अब वॉयस मैसेज के साथ भी काम करेगा WhatsApp का यह फीचर, ऐसे करें सेटिंग ऑन
WhatsApp टेक्स्ट, फोटो और वीडियो के लिए व्यू वन्स फीचर साल 2021 में ही जारी किया था, लेकिन यही फीचर वॉयस मैसेज के लिए आते-आते करीब तीन साल लग गए। आखिरकार WhatsApp ने वॉयस मैसेज के लिए भी व्यू वन्स फीचर जारी कर दिया है।

विस्तार
WhatsApp टेक्स्ट, फोटो और वीडियो के लिए व्यू वन्स फीचर साल 2021 में ही जारी किया था, लेकिन यही फीचर वॉयस मैसेज के लिए आते-आते करीब तीन साल लग गए। आखिरकार WhatsApp ने वॉयस मैसेज के लिए भी व्यू वन्स फीचर जारी कर दिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि व्यू वन्स फीचर को ऑन करके फोटो, वीडियो या मैसेज भेजने पर ऐसे मैसेज एक बार देखे जाने के बाद खत्म हो जाते हैं। ऐसे मैसेज को दुबारा नहीं देखा जा सकता।
वॉयस मैसेज के लिए व्यू वन्स फीचर को one-time नाम दिया गया है यानी वॉयस मैसेज को सिर्फ एक ही बार प्ले किया जा सकेगा। यह फीचर रिलीज हो गया है, जल्द ही सभी देश के यूजर्स को इसका अपडेट मिलेगा। इसका अपडेट धीरे-धीरे जारी किया जा रहा है।
व्हाट्सएप के मुताबिक व्यू वन्स का मकसद यूजर्स को बेस्ट प्राइवेसी देना है। यदि कोई यूजर्स पिन, बैंक की जानकारी या कुछ बहुत ही निजी किसी को भेजता है तो वह इस फीचर का इस्तेमाल कर सकता है। इस फीचर के इस्तेमाल से किसी फाइल या मैसेज को सिर्फ एक ही बार देखा जा सकता है और सेव नहीं किया जा सकता है।
- रिपोर्ट में खुलासा: नोटिफिकेशन भेजकर सरकारें कर रही मोबाइल यूजर्स की जासूसी, एजेंसियों की ली जा रही मदद
- Update: WhatsApp में आ रहा एक और शानदार फीचर, HD में शेयर कर सकेंगे स्टेटस
- AI Summit 2023: 12 दिसंबर से नई दिल्ली में शुरू होगा एआई समिट, पीएम मोदी ने किया इनवाइट
- अपडेट: अब फेसबुक मैसेंजर पर कॉलिंग हुई सुरक्षित, नए अपडेट के साथ मिला एंक्रिप्शन