गूगल प्ले-स्टोर पर आया विंडोज वायरस, ऐसे बचाएं अपने फोन

amarujala.com- Presented by: प्रदीप पाण्डेय
Sat, 04 Mar 2017 11:24 AM IST
विज्ञापन
132 Android Apps on Google Play Found Infected With Windows Malware
प्ले-स्टोर

    एंड्रॉयड फोन में वायरस को लेकर अक्सर खबरें आती रहती हैं। पिछले साल भी दिसंबर में 'Gooligan' वायरस आया था और अब प्ले-स्टोर पर 100 से ज्यादा विंडोज वायरस वाले ऐप को डिटेक्ट किया गया है। इनमें से कई ऐप ऐसी हैं जिन्हें हजारों बार डाउनलोड किया गया है।

    मैलवेयर डिटेक्टेड इन सभी ऐप की पहचान हो गई है और इन्हें प्ले-स्टोर से हटा भी दिया गया है। इन ऐप की पहचान Palo Alto नेटवर्क ने सबसे पहले की और इसकी जानकारी गूगल प्ले को दी। पालो अल्टो की रिपोर्ट के मुताबिक इन ऐप्स को डेवलपर ने अपनी पहचान छिपाकर तैयार किया था। इनमें से अधिकतर ऐप इंडोनेशिया में तैयार किए गए थे।

    विज्ञापन

    जानकारों के मुताबिक इन सभी 132 ऐप के iFrames लिंकिंग स्टेटिक HTML पेज को डोमेन से हाइड कर दिया गया था। iFrame HTML कोडिंग होती है जिसके जरिए डेवलपर वेबपेज पर दूसरे सोर्स से अपने कंटेट अपलोड करता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    वायरस वाले ऐप से कैसे बचें

    प्ले-स्टोर
    प्ले-स्टोर - फोटो : SmartHacks

    प्ले-स्टोर पर कोई भी ऐप डाउनलोड करने से पहले उसके सोर्स देंखे। जैसे- प्ले-स्टोर पर ऐप सर्च करने पर ऐप आता है उसके नीचे READ MORE का ऑप्शन आता है। उस पर क्लिक करें और ऐप के रियल सोर्स को देखें। उसके बाद ही डाउनलोड करें। थर्ड पार्टी यानी प्ले-स्टोर के अलावा किसी दूसरे सोर्स से ऐप डाउनलोड ना करें।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें