Jio की डाटागीरी बंद करने के लिए BSNL, Airtel, Idea और Vodafone ने उतारे ये प्लान

amarujala.com- Written by: प्रदीप पाण्डेय
Sat, 04 Mar 2017 01:41 PM IST
विज्ञापन
complete new plans of airtel vodafone BSNL and idea to counter jio
जियो

    रिलायंस जियो ने जब से बाजार में दस्तक दिया है तब से ही टेलीकॉम बाजार में तहलका मचा हुआ है। वहीं जियो प्राइम के रजिस्ट्रेशन शुरू होते ही बाजार और गर्म हो गया है। जियो की डाटागीरी को बंद करने के लिए एयरटेल, आइडिया, वोडाफोन और यहां तक बीएसएनएल ने भी कमर कस ली है। जियो के टक्कर में रोज नए-नए प्लान लॉन्च हो रहे हैं। अगली स्लाइड में देखें इन कंपनियों के प्लान।

    एयरटेल
    एयरटेल - फोटो : SELF

    Airtel VS Jio

    जियो के 303 के प्राइम प्लान के टक्कर में एयरटेल के दो नए प्लान 149 रुपये और 349 रुपये के सामने आये हैं। 149 रुपये के प्लान में जहां एयरटेल से एयरटेल कॉलिंग, रोमिंग में इनकमिंग फ्री और 28 दिन के लिए 2 जीबी डाटा है, वहीं 349 रुपये वाले प्लान में 28 दिन के लिए 28GB डाटा के साथ लोकल नेशनल कॉलिंग अनलिमिटेड है। हालांकि यूजर्स एक दिन में सिर्फ 500 एमबी डाटा ही यूज कर पाएंगे।

    आइडिया
    आइडिया

    Idea VS Jio

    आइडिया ने 345 रुपये का एक प्लान लॉन्च किया है जिसके तहत ग्राहकों को 14 जीबी 4जी डाटा मिलेगा और अनलिमिडेट कॉलिंग मिलेगी। वैलिडिटी 28 दिन होगी, हालांकि ग्राहक एक दिन में 500 एमबी डाटा ही यूज कर सकेंगे।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें