काम की बात: फ्री में आधार अपडेट कराने के लिए अब सिर्फ 30 दिनों का समय, घर बैठे हो जाएगा काम

यदि आपके पास भी ऐसा आधार कार्ड है जो पिछले 10 साल में एक बार भी अपडेट नहीं हुआ है तो यह खबर आपके लिए है। आधार कार्ड फ्री में अपडेट कराने के लिए सरकार ने 14 जून 2024 की तारीख तय की है। आज यानी 16 मई को भी UIDAI ने एक्स और फेसबुक पर एक पोस्ट करते हुए कहा है कि फ्री में आधार अपडेट की तारीख 14 जून 2024 है जितना जल्दी हो सके अपने आधार कार्ज को अपडेट कर लें। आप अपने आधार को घर बैठे भी मोबाइल से अपडेट कर सकते हैं...आइए तरीका जानते हैं....
मोबाइल या लैपटॉप से UIDAI की वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद अपडेट आधार के विकल्प पर क्लिक करें। अब आधार नंबर डालकर ओटीपी के जरिए लॉगिन करें। इसके बाद डॉक्यूमेंट अपडेट पर क्लिक करें और वेरिफाई करें। अब नीचे ड्रॉप लिस्ट से पहचान पत्र और एड्रेस प्रूफ की स्कैन की हुई कॉपी को अपलोड करें।अब सबमिट पर क्लिक करें। इसके बाद आपको एक रिक्वेस्ट नंबर मिलेगा और फॉर्म सबमिट हो जाएगा। रिक्वेस्ट नंबर से आप अपडेट का स्टेटस भी चेक कर सकेंगे। इसके कुछ दिनों बाद आपका आधार अपडेट हो जाएगा।
- जरूरी बात: WhatsApp पर वीडियो कॉल के दौरान ना करें यह गलती, अकाउंट भी खाली हो सकता है
- माइक्रोसॉफ्ट की रिपोर्ट: दफ्तरों में कर्मचारी खूब कर रहे एआई का इस्तेमाल, 31 देशों में हुआ सर्वे
- Google I/O 2024: गूगल ने पेश किया प्रोजेक्ट गेमफेस, चेहरे के हावभाव से कंट्रोल कर सकेंगे फोन
- Google I/O 2024: गूगल ने लॉन्च किया टेक्स्ट टू वीडियो टूल Veo, ओपनएआई के सोरा से होगा मुकाबला