Google I/O 2024: गूगल ने पेश किया प्रोजेक्ट गेमफेस, चेहरे के हावभाव से कंट्रोल कर सकेंगे फोन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 16 May 2024 12:34 PM IST
सार

गूगल ने Gameface के लिए playAbility और Incluzza के साथ साझेदारी की है। इनकी मदद से ही Gameface को तैयार किया गया है। Incluzza प्रोजेक्ट Gameface के जरिए भारत में लोगों की मदद कर रही है। यह टेक्नोलॉजी चेहरे के एक्सप्रेशन को ट्रैक करती है।

विज्ञापन
Googles new Project Gameface will let you control cursor by making faces
Googles Project Gameface - फोटो : Googles

    विस्तार

    Google ने अपने I/O 2024 इवेंट में प्रोजेक्ट Gameface पेश किया है जो एक ओपन सोर्स टेक्नोलॉजी है और क्रांतिकारी भी है। टेक्नोलॉजी की दुनिया में Gameface एक गेम चेंजर साबित होगा। Gameface की मदद से आप किसी फोन या स्क्रीन को चेहरे के हावभाव से कंट्रोल कर सकेंगे। Gameface की मदद से चेहरे के एक्सप्रेशन से कर्सर को कंट्रोल किया जा सकेगा। गूगल का यह प्रोजेक्ट मस्कुलर डिस्ट्रॉफी से पीड़ित एक वीडियो गेम स्ट्रीमर लांस कैर की कहानी से प्रेरित है। गेमफेस पूरी तरह से एक हैंड्सफ्री टूल है।

    गूगल द्वारा दिखाए गए डेमो के मुताबिक आईब्रो को हिलाकर क्लिक एंड ड्रैग किया जा सकेगा। मुंह को खोलकर कर्सर को मूव किया जा सकेगा और नेविगेशन का इस्तेमाल किया जा सकेगा। यह टेक्नोलॉजी उनलोगों के किसी तोहफे से कम साबित नहीं होगी जो शारीरिक रूप से अक्षम हैं। Gameface की मदद से यूजर्स बिना छुए अपने एंड्रॉयड फोन को ऑपरेट कर सकेंगे।

    विज्ञापन

    गूगल ने Gameface के लिए playAbility और Incluzza के साथ साझेदारी की है। इनकी मदद से ही Gameface को तैयार किया गया है। Incluzza प्रोजेक्ट Gameface के जरिए भारत में लोगों की मदद कर रही है। यह टेक्नोलॉजी चेहरे के एक्सप्रेशन को ट्रैक करती है और उसे पर्सनलाइज्ड कंट्रोल कमांड में ट्रांसलेट करती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें