जरूरी बात: WhatsApp पर वीडियो कॉल के दौरान ना करें यह गलती, अकाउंट भी खाली हो सकता है
स्क्रीन शेयर के जरिए लैपटॉप या फोन की स्क्रीन को किसी अन्य के साथ शेयर किया जा सकता है जिसके बाद वह आपके लैपटॉप पर हो रही एक-एक गतिविधि पर नजर रख सकता है। इस फीचर की मदद से साइबर ठग लोगों के सिस्टम को अपने कब्जे में ले रहे हैं

विस्तार
WhatsApp आज दुनिया का सबसे बड़ा इंस्टैंट मल्टीमीडिया मैसेजिंग एप है। यह सोशल मीडिया की दुनिया का सबसे बड़ा मैसेजिंग एप भी है और वैसे भी WhatsApp के स्वामित्व वाली कंपनी मेटा खुद ही सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी है। टॉप तीन सोशल मीडिया एप्स का स्वामित्व मेटा के पास ही है। सोशल मीडिया में पल-पल पर खतरा ही है। आपकी एक गलती आपका बड़ा नुकसान करा सकती है। आज हम WhatsApp के इस ऐसे फीचर के बारे में बात करेंगे जिससे आपको बहुत ही सतर्क रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं इसके बारे में...
व्हाट्सएप ने कुछ दिन पहले ही स्क्रीन शेयर फीचर पेश किया है। वैसे तो यह बड़े ही काम का फीचर है लेकिन इसका गलत इस्तेमाल भी हो सकता है। WhatsApp का स्क्रीन शेयर फीचर जूम, गूगल मीट और माइक्रोसॉफ्ट टीम्स के जैसा ही है। स्क्रीन शेयर के जरिए लैपटॉप या फोन की स्क्रीन को किसी अन्य के साथ शेयर किया जा सकता है जिसके बाद वह आपके लैपटॉप पर हो रही एक-एक गतिविधि पर नजर रख सकता है। इस फीचर की मदद से साइबर ठग लोगों के सिस्टम को अपने कब्जे में ले रहे हैं और फिर उनके साथ ठगी कर रहे हैं। इस स्कैम को WhatsApp screen share scam कहा जा रहा है।
- किसी भी तरह के अनजान वीडियो और वॉयस कॉल को रिसीव ना करें।
- किसी से भी व्हाट्सएप कॉल करने से पहले नंबर को एक बार जरूर चेक करें कि वह सही है या नहीं।
- किसी भी कीमत पर किसी के साथ ओटीपी, डेबिट कार्ड नंबर, सीवीवी नंबर आदि को शेयर ना करें।
- व्हाट्सएप कॉल के दौरान किसी के साथ स्क्रीन शेयर करने की गलती ना करें।
- किसी भी वेब लिंक पर क्लिक ना करें और ऑनलाइन कोई फॉर्म ना भरें।
- माइक्रोसॉफ्ट की रिपोर्ट: दफ्तरों में कर्मचारी खूब कर रहे एआई का इस्तेमाल, 31 देशों में हुआ सर्वे
- Google I/O 2024: गूगल ने पेश किया प्रोजेक्ट गेमफेस, चेहरे के हावभाव से कंट्रोल कर सकेंगे फोन
- सावधान: आपकी जासूसी करते हैं फोन में पहले से इंस्टॉल मिलने वाले एप्स, इन्हें डिलीट करने में ही है भलाई
- Google I/O 2024: गूगल ने लॉन्च किया टेक्स्ट टू वीडियो टूल Veo, ओपनएआई के सोरा से होगा मुकाबला