Twitter के सीईओ डॉर्सी ने मार्क जुकरबर्ग को किया अनफॉलो, पढ़ें पूरी खबर

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Wed, 18 Dec 2019 03:25 PM IST
विज्ञापन
Twitter ceo jack dorsey unfollow mark zuckerberg know about it
jack dorsey

    माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर के सीईओ जैक डॉर्सी ने सोशल मीडिया साइट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क जुकरबर्ग को अनफॉलो कर दिया है। जैक डॉर्सी ने मार्क को अनफॉलो करने से पहले @bigtechalert नाम के एक ट्विटर अकाउंट को फॉलो किया था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बिग टेक अलर्ट साइट सभी कंपनियों की एक्टिविटी पर नजर रखती है। तो ऐसे में कहा जा सकता है कि जैक चाहते थे कि मार्क जुकरबर्ग को अनफॉलो करने की एक्टिविटी पूरी दुनिया देखे।

    इसे भी पढ़ें : टैरिफ महंगे होने के बाद बेस्ट है पोस्टपेड प्लान, ग्राहकों को फायदे-ही-फायदे

    जैक डॉर्सी ने बिग टेक अलर्ट को फॉलो करने के साथ अपने आधिकारिक अकाउंट पर @jack अब @BigTechAlert लिखकर ट्विट किया था। वहीं, दूसरी तरफ बिग टेक अलर्ट ने भी ट्विट में लिखा था कि जैक ने @finkd को अनफॉलो कर दिया है। इसके बाद ही ट्विटर की पीआर टीम @twittercomms ने ट्विट कर कहा है कि जुकरबर्ग ने 2012 से @finkd अकाउंट से कोई भी ट्विट नहीं किया था। इस ट्विटर अकाउंट से फिलहाल 12 ट्विट ही हुए हैं।

    विज्ञापन

    दोनों कंपनियों के सीईओ की अलग-अलग है राय

    बता दें कि फर्जी न्यूज और राजनितिक मुद्दों को लेकर दोनों कंपनियों के सीईओ की अलग-अलग राय है। हाल ही में जैक डॉर्सी ने ट्विटर पर राजनितिक विज्ञापनों पर रोक लगा दी थी, लेकिन मार्क जुकरबर्ग ने अब तक अपने प्लेटफॉर्म के लिए ऐसा कदम नहीं उठाया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें