Xiaomi ने लॉन्च किया स्मार्ट टूथब्रश, मसूड़ों में हो रही ब्लीडिंग रोकने में करेगा मदद

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Wed, 18 Dec 2019 11:43 AM IST
विज्ञापन
Xiaomi launched smart toothbrush, will help to prevent bleeding in gums know price specs
Xiaomi - फोटो : @amitbhawani / Twitter

    इस समय इलेक्ट्रॉनिक बाजार में स्मार्टफोन से लेकर स्मार्ट बल्ब तक मौजूद हैं। साथ ही टेक कंपनियां भी अपने ग्राहकों की जरूरत और बजट को ध्यान में रखकर प्रोडक्ट पेश कर रही हैं। अब इस कड़ी में चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी (Xiaomi) ने स्मार्ट टूथब्रश (Xiaomi Smart ToothBrush) पेश किया है। आपको बता दें कि कंपनी के इस इलेक्ट्रॉनिक ब्रश को चीनी टेक कंपनी मिजिया ने बनाया है। वहीं, इस ब्रश की क्राउडफंडिंग कीमत 1,700 रुपये है। इसके अलावा इस स्मार्ट ब्रश की क्राउडफंडिंग आधिकारिक वेबसाइट पर आज से (18 दिसंबर 2019) शुरू हो गई है।

    विज्ञापन

    Xiaomi इलेक्ट्रॉनिक ब्रश की स्पेसिफिकेशन

    कंपनी ने इस टूथ ब्रश में चार प्रोफेशनल ग्रेड नॉजल दिए हैं। साथ ही इस ब्रश को यूएस एफडीए की तरफ से सर्टिफिकेशन मिला है। फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने यूजर्स को इस ब्रश में चार पंचिंग मोड दिए हैं। वहीं, कंपनी ने इस ब्रश में इंटेलिजेंट मैग्नेट मोटर दी है, जो 140 पीएसआई वाटर प्रेशर जनरेट करती है। इस प्रेशर की वजह से यूजर के मसूड़ों की मसाज होती है। शाओमी ने दावा किया है कि यह ब्रश दांतों पर ज्यादा प्रेशर डालकर कैविटी को पूरी तरह से खत्म कर देता है। वहीं, इससे मसूड़े भी स्वस्थ रहते हैं। यह ब्रश मसूड़ों में हो रही ब्लीडिंग को भी रोकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Xiaomi इलेक्ट्रॉनिक ब्रश की बैटरी

    कंपनी ने इस इलेक्ट्रॉनिक ब्रश में 2,200 एमएएच की बैटरी दी है, जो यूजर्स को जबरदस्त पावर बैकअप देती है। इसके अलावा यूजर्स को इस ब्रश में यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट मिलेगा। वहीं, शाओमी का यह ब्रश सिंगल चार्ज में 45 दिनों तक काम करेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें