Redmi Note 8 Pro VS Realme X2: किसे खरीदना होगा फायदे का सौदा

रियलमी ने भारत में अपनी एक्स सीरीज का विस्तार करते हुए रियलमी एक्स2 (Realme X2) को लॉन्च कर दिया है। बता दें कि रियलमी एक्स2, चीन में लॉन्च हुए Realme XT 730G का भारतीय वर्जन है। Realme XT में 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले और क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 730G प्रोसेसर दिया गया है। इसका सीधा मुकाबला Redmi Note 8 Pro के साथ है तो आइए समझते हैं कि इन दोनों स्मार्टफोन में से बेस्ट कौन है और किसे खरीदना फायदे का सौदा है?

डिस्प्ले
रेडमी नोट 8 प्रो में जहां 6.53 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है। इस फोन में HDR डिस्प्ले है। वहीं रियली एक्स2 में 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है। इसमें सुपर एमोलेड डिस्प्ले है, जबकि रेडमी नोट 8 प्रो के साथ ऐसा नहीं है।

रैम, स्टोरेज और प्रोसेसर
रियलमी एक्स2 में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 730G प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा इसमें 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी। रेडमी नोट 8 प्रो में भी 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी। इस फोन में मीडियाटेक का हीलियो G90T प्रोसेसर है जिसे खासतौर पर गेमर्स के लिए बनाया गया है।