Threads App: खत्म हो गई मेटा के नए एप की दीवानगी, एक आंधी आई और चली गई

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 04 Aug 2023 05:12 PM IST
सार

Threads के डेली एक्टिव यूजर्स की संख्या में 82 फीसदी की कमी देखने को मिल रही है। 31 जुलाई के आंकड़े के मुताबिक Threads एप के पास 44 मिलियन यूजर्स हैं लेकिन महज 8 मिलियन यूजर्स ही इसे इस्तेमाल कर रहे हैं।

विज्ञापन
Twitter alternate Threads hype over Active users drop drastically after initial sign ups surge
Threads App - फोटो : Apple app store

    विस्तार

    मेटा ने जब Threads एप को लॉन्च किया तो यह सबसे तेजी से डाउनलोड होने वाला दुनिया का पहला एप बन गया। ऐसा लगा कि अब ट्विटर खत्म हो जाएगा। कई एक्सपर्ट ने Threads को ट्विटर किलर तक का तमगा दे दिया लेकिन एक सप्ताह के अंदर ही Threads की दीवानगी खत्म हो गई। अब Threads की कहीं चर्चा ही नहीं हो रही है। मेटावर्स के बाद Threads फेल होने वाला कंपनी का दूसरा बड़ा प्रोजेक्ट है।

    Threads को ट्विटर जिसका नाम अब X हो गया है के टक्कर में पेश किया गया था। सेंसर टावर की एक रिपोर्ट के मुताबिक Threads के डेली एक्टिव यूजर्स की संख्या में 82 फीसदी की कमी देखने को मिल रही है। 31 जुलाई के आंकड़े के मुताबिक Threads एप के पास 44 मिलियन यूजर्स हैं लेकिन महज 8 मिलियन यूजर्स ही इसे इस्तेमाल कर रहे हैं। बमुश्किल हर रोज लोग 2.9 मिनट ही Threads एप को इस्तेमाल कर रहे हैं, जबकि लॉन्चिंग सप्ताह में इस पर करीब हर रोज लोग 19 मिनट समय दे रहे थे।

    विज्ञापन

    Meta ने Threads को Twitter की टक्कर में ही पेश किया था। Threads के कारण ट्विटर को नुकसान होना चाहिए था लेकिन उसे फायदा हो गया। ट्विटर (X) के मालिक एलन मस्क ने शुरुआत में ही कहा था कि उन्हें Threads एप को लेकर कोई चिंता नहीं है। थ्रेड एप के वायरल होने के बीच में ही एलन मस्क ने ट्विटर का नाम बदलकर X कर दिया और उसी दौरान उन्होंने बताया कि X के मासिक एक्टिव यूजर्स की संख्या ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। X मासिक एक्टिव यूजर्स की संख्या 540 मिलियन यानी 54 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें