इन उपयोगी मोबाइल चार्जिंग टिप्स की मदद से आप आपके मोबाइल डिवाइस की बैटरी लाइफ को बढ़ा सकते हैं।
Image Credit : iStock
सही चार्जर का उपयोग करें
हमेशा अपनी डिवाइस के साथ आये चार्जर का उपयोग करें या एक प्रमाणित चार्जर का उपयोग करें। सस्ते चार्जर फोन की बैटरी और डिवाइस को क्षति पहुंचा सकते हैं।
Image Credit : Istock
अत्यधिक तापमान से बचें
उच्च और न्यूनतम तापमान बैटरी की परफॉरमेंस पर प्रभाव डाल सकते हैं। चार्जिंग के दौरान या नियमित उपयोग के दौरान अपनी डिवाइस को अत्यधिक गर्म या ठंडे क्षेत्र में न रखें।
Image Credit : अमर उजाला
फुल चार्ज पर प्लग निकालें
जब आपकी डिवाइस 95% चार्ज हो जाए, तो उसे प्लग से निकाल दें। बैटरी को 100 फीसदी करने के चक्कर में न पड़े। प्लग में लगे रहने से बैटरी को क्षति हो सकती है।
Image Credit : getty images
नियमित चार्ज करें
मोबाइल में सामान्यत: लीथियम-आयन बैटरियां होती हैं। फोन को पूरी तरह डिस्चार्ज होने से बचना चाहिए। अपनी डिवाइस को 20-30% बैटरी होने पर ही चार्ज कर लें।
Image Credit : सोशल मीडिया
बैटरी सेवर मोड
स्मार्टफोन में एक बैटरी सेवर मोड होता है जो परफॉरमेंस को कम करके और बैकग्राउंड प्रोसेस को सीमित कर देता है और इससे बैटरी काफी बचती है।
Image Credit : iStock
स्क्रीन ब्राइटनेस
अपनी स्क्रीन की ब्राइटनेस को कम करने या एडेप्टिव ब्राइटनेस का उपयोग करके आप अपनी बैटरी को काफी बचा सकते हैं।
Image Credit : istock
अनुपयोगी एप्स को बंद करें
बैकग्राउंड में चल रहे एप्स बैटरी का उपयोग करते हैं। आप ऐसे एप्स को बंद करके बैटरी को बचा सकते हैं।