Laptop Import Ban: क्या Jio को फायदा पहुंचाने के लिए लैपटॉप के आयात पर लगा बैन, पढ़ें इनसाइड स्टोरी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 04 Aug 2023 02:58 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर तमाम ऐसे पोस्ट शेयर किए जा रहे हैं जिनमें दावा किया जा रहा है कि मोदी सरकार ने जियो को फायदा पहुंचाने के लिए लैपटॉप के आयात पर रोक लगा दी है। आपको याद दिला दें कि जियो ने हाल ही में अपने लैपटॉप JioBook को पेश किया है जिसकी बिक्री 5 अगस्त से अमेजन इंडिया से होने जा रही है।

विज्ञापन
Laptop Computer Import Restrictions in India just after jiobook launch all you need to know
Laptop Import Ban - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    भारत सरकार ने बाहर से आने वाले लैपटॉप, टैबलेट, पर्सनल कंप्यूटर और सर्वर के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है यानी अब चीन और ताइवान जैसे देश से भारत में लैपटॉप और टैबलेट जैसे गैजेट का आयात नहीं होगा, हालांकि कुछ शर्तों के साथ इनका आयात होगा। विदेश व्यापार महानिदेशक (डीजीएफटी) की अधिसूचना में कहा गया है कि इन सभी आयातों को तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित कर दिया गया है।

    मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि एक शर्त के साथ आयात की अनुमति दी जाएगी कि आयातित सामान का उपयोग केवल बताए गए उद्देश्यों के लिए किया जाएगा ना कि बेचा जाएगा। इसके अलावा शर्त में यह भी शामिल है कि इस्तेमाल के बाद उत्पादों को नष्ट कर दिया जाएगा या फिर से निर्यात किया जाएगा।

    विज्ञापन

    इस खबर के आने के बाद सोशल मीडिया पर तमाम ऐसे पोस्ट शेयर किए जा रहे हैं जिनमें दावा किया जा रहा है कि मोदी सरकार ने जियो को फायदा पहुंचाने के लिए लैपटॉप के आयात पर रोक लगा दी है। आपको याद दिला दें कि जियो ने हाल ही में अपने लैपटॉप JioBook को पेश किया है जिसकी बिक्री 5 अगस्त से अमेजन इंडिया से होने जा रही है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें