फोन के बाद अब टीवी चैनल के टैरिफ प्लान में हो सकता है बड़ा बदलाव !

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Sun, 02 Feb 2020 02:55 PM IST
विज्ञापन
TV Channels Price May Be Hike After Prepaid Plans Know About It
tv channel

    मोबाइल के प्रीपेड प्लान के बाद अब टीवी चैनल प्लांस की कीमतों में बदलाव हो सकता है, क्योंकि टेलीकॉम रेग्युलैटरी ऑफ इंडिया यानी ट्राई ने न्यू टैरिफ ऑर्डर के तहत डीटीएच कंपनियों को 15 जनवरी तक नए प्लांस लागू करने का आदेश दिया था। लेकिन डीटीएच कंपनियों ने ट्राई के इस आदेश को कोर्ट में चुनौती दी थी। इस मामले को लेकर कई दिनों से कोर्ट में सुवाई चलती आ रही है और अब इस पर अगली सुवाई 12 फरवरी को होगी। तो ऐसे अगर कोर्ट का फैसला ट्राई के हक में आता है, तो कंपनियों को नए टीवी चैनल पैक पेश करने होंगे।

    अगर कोर्ट का फैसला ट्राई के हक में आता है, तो डीटीएच कंपनियों के साथ केबल टीवी ऑपरेटर्स भी 12 फरवरी के दिन नए टीवी चैनल पैक लॉन्च करने होंगे। ट्राई के आदेश अनुसार इन कंपनियों को 15 जनवरी तक नए प्लान पेश करने थे, जिनको 1 मार्च से लागू किया जाना था।

    विज्ञापन

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 15 जनवरी 2020 को जो नए चैनल प्लान पेश होने वाले थे, जिनको 1 मार्च से लागू किया जाना था। लेकिन कोर्ट में मामला पहुंचने के बाद नए टीवी चैनल पैक्स की लॉन्चिंग पर रोक लगा दी गई है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    अगर ट्राई के पक्ष में फैसला आता है, तो डीटीएच कंपनियों को 12 के दिन नए टीवी चैनल पैक्स पेश करने होंगे। वहीं, दूसरी तरफ कंपनियों के पक्ष में फैसला आता है, तो उन्हें नए चैनल पैक्स लॉन्च करने के लिए थोड़ा समय मिल जाएगा।

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया ने दिसंबर की शुरुआत में ही डाटा प्लांस की कीमत में बढ़ोतरी की थी। हालांकि, उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए कंपनियों ने कई ऑफर्स के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी थी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें