Budget 2020: टीवी होगा सस्ता लेकिन मोबाइल और सिगरेट पर पड़ेगी महंगाई की मार

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Sat, 01 Feb 2020 05:08 PM IST
विज्ञापन
budget 2020 mobile will be costlier and solar battery will be cheaper after budget
sasta mahanga - फोटो : amar ujala

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का दूसरा बजट (Budget 2020) पेश किया। उन्होंने बजट में टेक्नोलॉजी और डिजिटल इंडिया को लेकर कई बड़े एलान किए हैं जिनमें मोबाइल प्रोडक्शन को बढ़ावा देने की बात कही गई, हालांकि हैरान करने वाली बात यह है कि एक तरफ सरकार ने मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने की बात कही तो लेकिन साथ ही मोबाइल को महंगा भी कर दिया। आइए जानते हैं इस बजट 2020 से क्या सस्ता होगा और क्या महंगा होगा।

    इस बजट के बाद मोबाइल फोन से लेकर पेट्रोल-डीजल, सोना, काजू, ऑटो पार्ट्स, सिंथेटिक रबर, पीवीसी, टाइल्स महंगी होगीं। इसके अलावा तंबाकू उत्पाद के भी महंगे होने के अनुमान लगाए जा रहे हैं। चप्पल-जूते भी महंगे होंगे। बाहर से आने वाली मेडिकल डिवाइसेज और सिगरेट भी महंगे होंगे। पंखे और स्टेशनरी पर भी महंगाई की मार पड़ने वाली है। पंखे पर कस्टम ड्यूटी 10 फीसदी से बढ़ाकर 20 फीसदी की गई है।

    विज्ञापन

    सस्ता होने की बात करें तो इसमें पहला नाम सोलर बैटरी का है। बजट के बाद सोलर बैटरी खरीदना फायदे का सौदा होगा। इसके अलावा होम लोन भी सस्ता होसकता है। वैसे तो वित्त मंत्री ने ऑटोमोबाइल सेक्टर को लेकर कोई बड़ा एलान नहीं किया लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इलेक्ट्रिक कारें सस्ती हो सकती हैं। इसके सस्ता होने वाली चीजों की लिस्ट में सोया प्रोटीन, रॉ शुगर, प्लास्टिक केमिकल, स्किम्ड मिल्क, टीवी, न्यूज प्रिंट, प्लैटिनम और प्लास्टिक सीट का नाम है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें