Jio और Airtel के इन प्लान में मिलेगा 1.5GB डाटा रोजाना, कर सकेंगे 'अनलिमिटेड कॉल'

इस समय टेलीकॉम बाजार में रिलायंस जियो और एयरटेल के कई सारे डाटा प्लांस मौजूद हैं, जिनमें 1 जीबी से ज्यादा डाटा और कॉलिंग की सुविधा मिल रही हैं। इसके अलावा दोनों कंपनियां ज्यादा-से-ज्यादा ग्राहकों को अपने साथ जोड़ने के लिए प्रीमियम एप्स की मुफ्त में सब्सक्रिप्शन प्रदान कर रही हैं। हालांकि, इतने सारे रिचार्ज प्लान होने की वजह से लोगों के लिए सही डाटा प्लान का चुनाव करना मुश्किल हो रहा है। तो ऐसे में हम आपके लिए दोनों कंपनियों के कुछ चुनिंदा प्लांस लेकर आए हैं, जिनमें आपको रोज 1.5 जीबी डाटा मिलेगा। तो आइए जानते हैं इन प्लांस में मिलने वाली सुुविधाओं के बारे में...

जियो का 199 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
इस प्लान में जियो उपभोक्ताओं को रोजाना 1.5 जीबी डाटा (कुल 42 जीबी डाटा) और 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। साथ ही यूजर्स जियो-टू-जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। हालांकि, कंपनी उन्हें अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 1,000 एफयूपी मिनट देगी। वहीं, इस पैक की वैधता 28 दिनों की है।

जियो का 399 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
इस प्लान में जियो उपभोक्ताओं को रोजाना 1.5 जीबी डाटा (कुल 84 जीबी डाटा) और 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। साथ ही यूजर्स जियो-टू-जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। हालांकि, कंपनी उन्हें अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 2,000 एफयूपी मिनट देगी। वहीं, इस पैक की वैधता 56 दिनों की है।