सावधान: Tumblr और WordPress एआई कंपनियों को बेचेंगे आपका डाटा, ट्रेनिंग के लिए होगा इस्तेमाल
एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि ओपनएआई, मिडजर्नी और Tumblr-WordPress के बीच यूजर्स के डाटा को लेकर एक करार भी हो गई है, हालांकि अभी तक इनमें से किसी भी कंपनी ने इस तरह की जानकारी आधिकारिक तौर पर नहीं दी है, लेकिन डाटा की प्राइवेसी को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

विस्तार
यदि आपको भी अपने डिजिटल डाटा से मोह है और उसके लीक होने से आपको डर लगता है तो यह खबर आपको परेशान कर सकती है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि Tumblr और WordPress जैसी दो बड़ी कंपनियों जल्द ही आपके डाटा को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर काम करने वाली कंपनियों को बेचने जा रही हैं। आपके इन डाटा का इस्तेमाल एआई मॉडल को ट्रेंड करने में किया जाएगा।
एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि ओपनएआई, मिडजर्नी और Tumblr-WordPress के बीच यूजर्स के डाटा को लेकर एक करार भी हो गई है, हालांकि अभी तक इनमें से किसी भी कंपनी ने इस तरह की जानकारी आधिकारिक तौर पर नहीं दी है, लेकिन डाटा की प्राइवेसी को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
इस डील की जानकारी एक लीक डॉक्यूमेंट से मिली है। रिपोर्ट के मुताबिक टंबलर उन सभी डाटा को बेचेगा जो पोस्ट 2014 से 2023 के बीच हैं और इन्हें प्राइवेसी सेटिंग पब्लिक है यानी जिन लोगों की प्रोफाइल प्राइवेट है, उनके डाटा का सौदा नहीं होगा।