WhatsApp: व्हाट्सएप में आया नया फीचर, अब तारीख से सर्च कर सकेंगे मैसेज

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 29 Feb 2024 03:18 PM IST
सार

अब आप किसी ग्रुप या पर्सनल चैट के मैसेज को तारीख के हिसाब से सर्च कर सकेंगे, हालांकि यह थोड़ा मुश्किल भी है, क्योंकि तारीख से सर्च करने के लिए मैसेज वाले तारीख को याद रखना होगा।

विज्ञापन
WhatsApp Rollout search by date feature to all users here how to use
WhatsApp search by date - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    दुनिया के सबसे बड़े मल्टीमीडिया मैसेजिंग एप WhatsApp में एक बड़ा फीचर आया है। अब आप किसी ग्रुप या पर्सनल चैट के मैसेज को तारीख के हिसाब से सर्च कर सकेंगे, हालांकि यह थोड़ा मुश्किल भी है, क्योंकि तारीख से सर्च करने के लिए मैसेज वाले तारीख को याद रखना होगा।

    इसके मुकाबले कीवर्ड सर्च बेहतर है। WhatsApp का यह अपडेट रोलआउट हो गया है। यदि आपको यह अभी तक नहीं मिला है तो आप अपने WhatsApp एप को अपडेट करें। उसके बाद आपको यह फीचर दिख जाएगा।

    विज्ञापन

    पिछले साल नवंबर में WhatsApp के इस फीचर की टेस्टिंग शुरू हुई थी। पहली बार इस फीचर को व्हाट्सएप के बीटा वर्जन 2.2348.50 पर देखा गया था। नए फीचर के आने के बाद सर्च बार में जाने पर तारीख का ऑप्शन दिखेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें