X Update: एलन मस्क करने जा रहे बड़ा बदलाव, पिन पोस्ट की कटेगी चांदी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 29 Feb 2024 11:40 AM IST
सार

एलन मस्क ने कहा है कि यदि कोई यूजर किसी पोस्ट को पिन करता है तो वह उसकी विजिवलिटी अन्य पोस्ट के मुकाबले अच्छी होगी यानी वह अधिक लोगों तक पहुंचेगा। एलन मस्क ने यह जानकारी एक्स पर एक पोस्ट के जरिए दी है। पिन पोस्ट 48 घंटे के लिए अधिक लोगों के लिए विजिबल होगा।

Elon musk said A change is coming to our recommendation algorithm with pin
X - फोटो : amarujala

    विस्तार

    दुनिया के सबसे बड़े माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर बड़ा बदलाव होने जा रहा है। खुद X के मालिक एलन मस्क ने इसकी जानकारी दी है। एलन मस्क ने कहा है कि X में भी अब पिन पोस्ट फीचर मिलेगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि व्हाट्सएप से लेकर फेसबुक तक पर पिन पोस्ट का फीचर है।

    अब एलन मस्क ने कहा है कि यदि कोई यूजर किसी पोस्ट को पिन करता है तो वह उसकी विजिबलिटी अन्य पोस्ट के मुकाबले अच्छी होगी यानी वह अधिक लोगों तक पहुंचेगा। एलन मस्क ने यह जानकारी एक्स पर एक पोस्ट के जरिए दी है। पिन पोस्ट 48 घंटे के लिए अधिक लोगों के लिए विजिबल होगा।

    एलन मस्क ने अभी तक यह नहीं बताया है कि यह नया बदलाव कब से होने जा रहा है। वैसे भी एलन मस्क किसी फीचर के रोलआउट के बाद ही उसकी जानकारी देते हैं।

    पिन पोस्ट का मतलब क्या है?

    जब आप किसी पोस्ट को पिन करेंगे तो वह सबसे ऊपर दिखेगा। पिन का मतलब ही है कि आपने किसी चीज को एक ऐसी जगह पर रख दिया है जो लोगों को पहले दिखेगा। पिन पोस्ट हमेशा आपकी प्रोफाइल की टाइमलाइन पर सबसे पहले दिखता है। एक्स पर पिन किए गए पोस्ट ऑटोमैटिक हाइलाइट में एड हो जाएंगे।

    एक्स पर पोस्ट पिन कैसे करें?

    • X एप को ओपन करें और अपनी प्रोफाइल के आइकन पर क्लिक करें।
    • अब उस पोस्ट को स्वाइप करें जिसे आप पिन करना चाहते हैं।
    • अब आपको ‘More’ का ऑप्शन दिखेगा।
    • इस पर क्लिक करने के बाद ‘Pin to Profile’ का ऑप्शन मिलेगा।
    • इस पर क्लिक करके आप किसी पोस्ट को पिन कर सकते हैं।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें