Good News: Trai ने बढ़ा दी ओटीपी ट्रेसिबिटी की डेडलाइन, अब नहीं होगी परेशानी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 01 Nov 2024 12:19 PM IST
सार

दूरसंचार ऑपरेटरों ने चेतावनी दी थी कि 1 नवंबर की समय सीमा के कारण मैसेज भेजने में देरी हो सकती है, जो कई महत्वपूर्ण सेवाओं को प्रभावित कर सकती है, क्योंकि कई व्यवसाय अब तक इसे लागू करने के लिए तैयार नहीं हैं।

विज्ञापन
TRAI extends OTP traceability deadline to December 1
Indian Telecom - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    अब आपको ओटीपी में फिलहाल कोई परेशानी नहीं होने वाली है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने व्यावसायिक मैसेजों की ट्रेसबिलिटी की अनिवार्यता को 1 नवंबर से बढ़ाकर 1 दिसंबर, 2024 कर दिया है। इस विस्तार का उद्देश्य स्पैम और फिशिंग को रोकना था, लेकिन इससे दूरसंचार ऑपरेटरों को मैसेजिंग सेवाओं में संभावित समस्याओं का समाधान करने का समय भी मिला है।

    दूरसंचार ऑपरेटरों ने चेतावनी दी थि कि 1 नवंबर की समय सीमा के कारण मैसेज भेजने में देरी हो सकती है, जो कई महत्वपूर्ण सेवाओं को प्रभावित कर सकती है, क्योंकि कई व्यवसाय अब तक इसे लागू करने के लिए तैयार नहीं हैं। TRAI ने इस जोखिम को देखते हुए महत्वपूर्ण संदेशों, जैसे OTP, को रद्द होने से बचाने के लिए समय सीमा बढ़ा दी है।

    विज्ञापन

    नई समय सीमा के अनुसार, अनियमित संदेशों को 1 दिसंबर से ब्लॉक कर दिया जाएगा। दूरसंचार कंपनियां अपने स्थिति की डेली अपडेट टेलीमार्केटर्स और प्रमुख कंपनियों (PEs) को भेजेंगी ताकि निर्धारित समय से पहले आवश्यक बदलाव किए जा सकें।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें