MacBook Pro 2024: एपल ने दिवाली के खास मौके पर पेश किया नया मैकबुक, मिलेगा M4 चिपसेट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 31 Oct 2024 09:33 AM IST
सार

New Macbook Pro: भारत में MacBook Pro (2024) की शुरुआती कीमत 1,69,999 रुपये है, जिसमें M4 चिप और 14-इंच का स्क्रीन है। यह मॉडल M4 Pro चिप के साथ भी उपलब्ध है जिसकी कीमत 1,99,900 रुपये है।

विज्ञापन
MacBook Pro 2024 With Up to 16Inch Displays M4 Chips Launched in India
MacBook Pro 2024 - फोटो : Apple

    विस्तार

    Apple ने दिवाली के खास मौके पर अपने नए MacBook Pro 2024 को पेश किया है। MacBook Pro 2024 में लेटेस्ट और सुपरफास्ट M4 चिपसेट दिया गया है। इस प्रोसेसर को इसी साल आईपैड प्रो के साथ पेश किया गया था। नया प्रोसेसर 3nm प्रोसेस पर तैयार किया गया है। MacBook Pro मॉडल को M4, M4 Pro और M4 Max चिपसेट के साथ अलग-अलग वेरियंट में पेश किया गया है। MacBook Pro 2024 को 14 इंच और 16 इंच की डिस्प्ले साइज में खरीदा जा सकेगा।

    भारत में MacBook Pro (2024) की शुरुआती कीमत 1,69,999 रुपये है, जिसमें M4 चिप और 14-इंच का स्क्रीन है। यह मॉडल M4 Pro चिप के साथ भी उपलब्ध है जिसकी कीमत 1,99,900 रुपये है। वहीं, MacBook Pro (2024) का 16-इंच डिस्प्ले मॉडल और M4 Pro चिप वाला वेरिएंट 2,49,900 रुपये में उपलब्ध है, जबकि M4 Max वेरिएंट की कीमत 3,49,900 रुपये है। नया MacBook Pro स्पेस ब्लैक और सिल्वर कलर विकल्पों में उपलब्ध होगा और भारत तथा वैश्विक बाजारों में यह 8 नवंबर से कंपनी के ऑनलाइन स्टोर और अधिकृत रीसेलर्स के माध्यम से बिक्री के लिए जाएगा।

    विज्ञापन

    नया लॉन्च किया गया MacBook Pro (2024) एपल के नए M4, M4 Pro और M4 Max चिप्स से लैस है। ये 3nm प्रोसेसर में 14 तक के CPU कोर, 32 तक के GPU कोर और 16 Neural Engine कोर दिए गए हैं। एपल ने इसमें 24GB तक की रैम और 1TB तक की SSD स्टोरेज दी है, लेकिन इसे 128GB रैम और 8TB स्टोरेज तक कॉन्फिगर किया जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें