Diwali Sticker: WhatsApp से फ्री में ऐसे भेजें दिवाली स्टीकर, बहुत ही आसान है तरीका

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 31 Oct 2024 09:16 AM IST
सार

WhatsApp ने 'Happy Diwali' नाम से स्टीकर का एक नया पैक पेश किया है जिसे खास तौर पर भारतीय यूजर्स के लिए हिंदी में डिजाइन किया गया है। WhatsApp के इस हैप्पी दिवाली स्टीकर का इस्तेमाल एंड्रॉयड और आईओएस दोनों यूजर्स कर सकते हैं।

विज्ञापन
Happy Diwali Whatsapp Sticker Pack for Android And iOS Users here How to Download and send
WhatsApp Diwali Sticker - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    Happy Diwali Sticker: दिवाली के खास मौके पर हर कोई एक दूसरे को शुभकामनाएं भेज रहा है। ऐसे में सबसे बड़े मैसेजिंग एप व्हाट्सएप ने भी अपने यूजर्स को दिवाली का तोहफा दिया है। WhatsApp ने 'Happy Diwali' नाम से स्टीकर का एक नया पैक पेश किया है जिसे खास तौर पर भारतीय यूजर्स के लिए हिंदी में डिजाइन किया गया है। WhatsApp के इस हैप्पी दिवाली स्टीकर का इस्तेमाल एंड्रॉयड और आईओएस दोनों यूजर्स कर सकते हैं। इस स्टीकर को आप फ्री में अपने फोन में डाउनलोड करके इस्तेमाल कर सकते हैं।

    आपने पहले भी कई बार अपने व्हाट्सएप पर स्टीकर का इस्तेमाल किया होगा। दिवाली स्टीकर को फोन में डाउनलोड करने के लिए मैसेज टाइप बार के ठीक नीचे दिख रहे स्माइली के आइकन पर क्लिक करें। अब आपको वहां GIF और स्टीकर का आइकन दिखेगा। स्टीकर वाले आइकन पर क्लिक करने के बाद प्लस के निशान पर क्लिक क रें और फिर Happy Diwali sticker सर्च करें।

    विज्ञापन

    यदि सर्च करने पर आपको स्टीकर नहीं मिल रहा है तो https://api.whatsapp.com/stickerpack/Diwali/?app_absent=0 को कॉपी करके अपने फोन के ब्राउजर में पेस्ट करें और फिर सर्च करें और उसके बाद स्टीकर को अपने व्हाट्सएप में एड करें। एक बार स्टीकर एड हो जाने के बाद फिर से स्माइली वाले सेक्शन में जाएं और स्टीकर के आइकन पर क्लिक करके हैप्पी दिवाली स्टीकर के पैक में से स्टीकर भेजें।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें