TRAI ने एयरटेल और वोडाफोन को पोस्टपेड प्लान बंद करने का दिया आदेश, जानें वजह

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Mon, 13 Jul 2020 10:47 AM IST
सार
TRAI block airtel platinum and vodafone redx postpaid plan for violation of rules know in detail
airtel and vodafone - फोटो : amar ujala

    विस्तार

    भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण यानी ट्राई (TRAI) ने देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल (Airtel) और वोडाफोन (Vodafone) को प्रीमियम पोस्टपेड प्लान पर रोक लगाने का आदेश दिया है। ट्राई ने यह कदम इसलिए उठाया है, क्योंकि दोनों कंपनियां एयरटेल प्लेटिनम और रेडएक्स पोस्डपेड प्लान के जरिए कुछ चुनिंदा यूजर्स को अन्य यूजर्स के मुकाबले हाई-स्पीड डाटा के साथ बेहतर सुविधाएं प्रदान कर रही हैं।

    पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, ट्राई ने दोनों टेलीकॉम कंपनियों से इन पोस्टपेड प्लान को बंद करने का आदेश दिया है। साथ ही पत्र लिखकर यह भी पूछा है कि यदि कोई ग्राहक ज्यादा पैसे देता है, तो उसे आम यूजर्स के मुकाबले ज्यादा प्राथमिकता क्यों दी जा रही है। साथ ही यह भी पूछा गया है कि अन्य उपभोक्ताओं को कम सुविधाएं क्यों दी जा रही हैं। इसके अलावा दोनों कंपनियों से पत्र में भी यह भी पूछा गया है कि आम उपभोक्ताओं के हितों के लिए किस तरह से काम किया जा रहा है।

    ट्राई के आदेश के बाद टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल के प्रवक्ता ने कहा है कि हम अपने उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। हम पोस्टपेड प्लान के लिए सेवा के साथ-साथ जवाबदेही को बढ़ाना चाहते हैं। प्रवक्ता ने आगे कहा है कि ट्राई ने हमें जवाब देने के लिए सात दिन का समय दिया है। वहीं, दूसरी तरफ वोडाफोन के प्रवक्ता का कहना है कि हम अपने सभी यूजर्स को बेहतर सुविधाएं देने का प्रयास कर रहे हैं। वोडाफोन रेड एक्स प्लान में उपभोक्ताओं को असीमित कॉल, डाटा, प्रीमियम एप और अंतरराष्ट्रीय रोमिंग पैक जैसी सेवाएं मिलती हैं। हम अपने ग्राहकों को सबसे बेहतर सेवा देना के लिए सुपुर्द हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें