Chingari एप के सिक्योरिटी पैनल में आई खामी, लाखों यूजर्स के अकाउंट पर मंडरा रहा है खतरा

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Sun, 12 Jul 2020 02:11 PM IST
विज्ञापन
indian short video chingari app security issue hackers can hack users account easily
Chingari - फोटो : amar ujala

    भारतीय वीडियो शेयरिंग एप चिंगारी (Chingari) के सिक्योरिटी पैनल में खामी पाई गई है, जिससे लाखों यूजर्स के निजी डाटा पर खतरा मंडरा रहा है। इस बात की जानकारी सिक्योरिटी कंपनी Encode में काम करने वाले गिरीश कुमार की एक यूट्यूब वीडियो से मिली है। इस यूट्यूब वीडियो में गिरीश कुमार ने डेमोन्सट्रेट करके बताया है कि कैसे हैकर्स इस एप के यूजर्स के अकाउंट को एक्सेस कर सकते हैं।

    hacking
    hacking - फोटो : social media

    हैकर्स यूजर्स का अकाउंट एक्सेस कर अपलोड कर सकते हैं वीडियो

    गिरीश कुमार ने इस वीडियो में बताया है कि हैकर्स एचटीटीपी रिक्वेस्ट में यूजर की आईडी को बदल देते हैं, जिससे उन्हें अकाउंट का पूरा एक्सेस मिल जाता है। इस वीडियो में आगे बताया गया है कि हैकर्स एक्सेस मिलने के बाद यूजर की पूरी जानकारी बदलने के साथ फोटो और वीडियो अपलोड कर सकते हैं। इसके अलावा हैकर्स को कमेंट करने का एक्सेस भी मिलता है।

    chingari app
    chingari app - फोटो : PLAY STORE

    सिक्योरिटी पैच हुआ जारी

    कंपनी ने कहा है कि यह खामी एप के पुराने वर्जन 2.4.0 में आई है। हमने गूगल प्ले-स्टोर और एपल एप स्टोर पर नया अपडेट जारी कर दिया है, जिसमें यूजर्स को सिक्योरिटी पैच मिलेगा। साथ ही कंपनी ने यूजर्स से नया वर्जन डाउनलोड करने की अपील की है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें