Microsoft टीम में जुड़ें नए फीचर्स, अब एकसाथ 1000 यूजर्स कर पाएंगे वीडियो कॉल

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Sun, 12 Jul 2020 10:59 AM IST
सार
विज्ञापन
Microsoft soft teams get new features support upto 1000 users in single video call know about it
microsoft team - फोटो : TWITTER

    विस्तार

    दिग्गज टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) ने कोरोना काल में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बढ़ते चलन को ध्यान में रखकर अपने यूजर्स के लिए नए फीचर्स पेश किए हैं। नए फीचर के जरिए अब 1000 यूजर्स एकसाथ वीडियो कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा यूजर्स को माइक्रोसॉफ्ट टीम में वीडियो फिल्टर की सुविधा भी मिली है। वहीं, अब माइक्रोसॉफ्ट टीम के नए फीचर्स से गूगल मीट और जूम जैसे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग मोबाइल एप को कड़ी टक्कर मिलेगी।

    कंपनी ने यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए अपने प्लेटफॉर्म में वीडियो फिल्टर जोड़ा है। यूजर्स अपनी पसंद का फिल्टर चुनकर उसका इस्तेमाल वीडियो कॉल के दौरान कर सकते हैं। इससे आस-पास की लाइटिंग में भी सुधार होगा।

    विज्ञापन

    इस फीचर का इस्तेमाल करके यूजर्स यह पता लगा सकते हैं कि अन्य यूजर्स वीडियो कॉल के दौरान क्या बोल रहे हैं। साथ ही इस फीचर से यूजर्स के बीच बेहतर संपर्क बना रहेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें