अब BSNL ने भी किया प्लान की कीमतें बढ़ाने का एलान

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Wed, 20 Nov 2019 06:57 PM IST
विज्ञापन
BSNL Also Announces Tariff Hike Starting December Joins hand with jio airtel vodafone idea
BSNL TARIFF HIKE - फोटो : amar ujala

    रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के बाद भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने भी अपने प्लान की कीमतों को बढ़ाने का एलान किया है। सबसे पहले वोडाफोन-आइडिया ने एजीआर भुगतान और बेहतर सर्विस का हवाला देते हुए एक दिसंबर से टैरिफ प्लान महंगा करने का एलान किया और उसके बाद एयरटेल ने और फिर मंगलवार को रिलायंस जियो ने भी कहा कि अगले दो सप्ताह में उसके टैरिफ प्लान महंगे होंगे।

    BSNL
    BSNL - फोटो : amar ujala

    इकोनॉमिक्स टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक BSNL ने भी कहा है कि दिसंबर पर उसके प्लान महंगे होंगे। BSNL के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि एक दिसंबर से कंपनी के सभी प्लान महंगे होंगे, हालांकि उन्होंने नई कीमतों के बारे में बताने से साफ मना कर दिया।

    बीएसएनएल
    बीएसएनएल - फोटो : PTI

    बता दें कि BSNL और MTNL आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि सेवाएं देने और कर्मचारियों को वेतन देने के लिए कंपनी के पास पैसे नहीं हैं। कई कर्मचारियों से वीआरएस भी लिया जा रहा है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें