कॉल कनेक्ट शुल्क पर नवंबर में ही सिफारिश करेगा ट्राई

दूरसंचार नियामक इस महीने के अंत तक विवादित कॉल कनेक्ट शुल्क के मुद्दे पर अपनी सिफारिश कर सकता है। सोमवार को ट्राई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी पिछले हफ्ते ट्राई ने उद्योग के प्रतिनिधियों और हितधारकों से कॉल कनेक्ट शुल्क एक जनवरी, 2020 से खत्म करने की तारीख आगे बढ़ाए जाने पर चर्चा की थी। इस शुल्क को इंटरकनेक्शन यूसेज चार्जेज (आईयूसी) के नाम से भी जाना जाता है।
ट्राई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि नियामक जनवरी के अंत तक अपनी राय दे सकता है, हालांकि उन्होंने इससे जुड़ा ज्यादा ब्योरा नहीं दिया। अधिकारी क्षमता निर्माण और नीति नियमन व विकास की सर्वश्रेष्ठ प्रक्रियाओं की साझेदारी पर हुए आसियान-ट्राई कार्यक्रम से इतर बोल रहे थे।
मुकेश अंबानी की अगुआई वाली रिलायंस जियो ने पूर्व में दावा किया था कि लागू होने से संबंधित एक जनवरी की समयसीमा में बदलाव होने की स्थिति में मुफ्त वॉयस की व्यवस्था खत्म हो जाएगी और इससे टैरिफ में बढ़ोतरी का दौर शुरू हो सकता है, जो ग्राहकों के हित में नहीं होगा।
- वोडाफोन-आइडिया के बाद Airtel ने भी किया टैरिफ महंगा करने का एलान
- वोडाफोन-आइडिया, भारती एयरटेल ग्राहक ऐसे PORT कराएं अपना मोबाइल नंबर
- आप भी एक सेट टॉप बॉक्स से अलग-अलग कंपनियों की सर्विस का उठा सकेंगे फायदा, जानें कैसे
- 16 दिसंबर से लागू होगा मोबाइल नंबर पोर्टेबलिटी का नया नियम, सिर्फ दो दिन में पूरा होगा काम