Validity Plan: सिम एक्टिव रखना है तो अब नो टेंशन, बस 20 रुपये करें खर्च और महीनेभर उठाएं कॉल, एसएमएस का फायदा
Cheapest SIM Validity Plan:
अगर आपको अपना मोबाइल सिम सालभर एक्टिव रखना है, तो अब आपको महंगे प्लान से रिचार्ज करवाने की जरूरत नहीं है। अब आप हर महीने केवल 20 रुपये का रिचार्ज करवाकर साल में हजारों रुपये की बचत कर सकेंगे और सिम भी एक्टिव रहेगा।

विस्तार
इन दिनों रिचार्ज पैक काफी महंगे हो गए हैं। ज्यादातर कंपनियां एक महीने वाले रिचार्ज प्लान पर 30 दिन के बजाए 28 दिन की ही वैलिडिटी दे रही हैं। अब 28 दिनों की वैलिडिटी वाला सबसे बेसिक रिचार्ज प्लान भी लगभग 300 रुपये का हो गया है, जिसकी कीमत पहले 150 रुपये से भी कम थी। ऐसे में यदि आप एक से ज्यादा सिम यूज करते हैं तो उसे एक्टिव रखना काफी महंगा साबित होता है।
हालांकि, इस लेख में हम आपको एक ऐसी ट्रिक बताने जा रहे हैं जिसे अपना कर आप केवल 20 रुपये में महीनेभर तक अपना नंबर एक्टिव रख सकते हैं। ये रिचार्ज कराने के बाद आपको महंगा प्लान खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
केवल 20 रुपये में महीनेभर के लिए एक्टिव रहेगा सिम
दरअसल, ट्राई (टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया- TRAI) के नए रेगुलेशन के मुताबिक टेलीकॉम कंपनियों को ग्राहकों को सिम एक्टिव रखने की सुविधा देनी पड़ रही है। यानी अब मंथली डेटा या वॉइस पैक से रिचार्ज न करवाने पर भी आपका सिम डिएक्टिवेट नहीं होगा। इस रिचार्ज से आपकी वैलिडिटी बढ़ती जाएगी और सिम डिएक्टिवेशन से बचा जा सकता है। आइए जानते हैं 20 रुपये वाले रिचार्ज के लिए TRAI ने क्या नियम व शर्तें रखी हैं।
कैसे काम करता है 20 रुपये वाला रिचार्ज?
- TRAI के मौजूदा नियमों के अनुसार, अगर कोई यूजर 90 दिनों तक अपने SIM का इस्तेमाल नहीं करता है, (न कॉल, न SMS और न ही डेटा) तो SIM अस्थायी रूप से डिएक्टिवेट हो जाता है।
- हालांकि, अगर इस अवधि के बाद भी आपके अकाउंट में 20 रुपये या उससे ज्यादा बैलेंस मौजूद है, तो कंपनी अपने आप 20 रुपये काट लेगी और SIM को अगले 30 दिनों के लिए एक्टिव रखेगी।
- यह प्रक्रिया तब तक चलती रहेगी, जब तक आपके अकाउंट में 20 रुपये या उससे ज्यादा बैलेंस रहेगा। लेकिन जैसे ही बैलेंस 20 रुपये से कम हो जाएगा, SIM बंद हो सकता है।
- अगर आपका SIM बंद हो जाता है, तो आप 15 दिनों के अंदर 20 रुपये का रिचार्ज करके उसे दोबारा एक्टिव कर सकते हैं।
- इस तरह आप हर महीने 20 रुपये का रिचार्ज कर सालभर सिम को एक्टिव रख सकते हैं।
- ध्यान रखें कि इस रिचार्ज में आउटगोइंग कॉल, एसएमएस और डेटा का भुगतान बैलेंस से होगा और ये फ्री नहीं होगा। यह प्लान एयरटेल, जियो, वीआई और बीएसएनएल के लिए लागू है।
- Instagram: इंस्टाग्राम DM में आया AI Voice Effects फीचर, अब आवाज बदलकर दोस्तों को भेजें वॉइस मैसेज
- Social Media: बच्चों को चिंता और अवसाद में धकेल रहा सोशल मीडिया, वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट ने दी चेतावनी
- 80 अरब डॉलर डूबे और सपना टूटा: मार्क जकरबर्ग ने किया मेटावर्स बंद करने का फैसला, सामने आई अंदर की कड़वी सच्चाई
- 'गूगल जीतेगा AI की जंग': एलन मस्क ने पहली बार मानी अपनी हार, पर स्पेस को लेकर कर दी बड़ी भविष्यवाणी