Google Search: गूगल सर्च के ये ट्रिक्स बढ़ा देंगे आपकी प्रोडक्टिविटी, बन जाएंगे बॉस के खास
गूगल ने समय के साथ अपनी सर्च क्षमता में कई सुधार किए हैं और कई स्मार्ट फीचर्स भी जोड़े हैं जो उपयोगकर्ता अनुभव को बेहतर बनाते हैं, लेकिन बहुत से लोगों को नहीं पता कि कुछ आसान ट्रिक्स से वे अपनी सर्च को तेज, सटीक और प्रभावी बना सकते हैं। चलिए आज हम आपको 5 आसान गूगल सर्च ट्रिक्स बताते हैं जो आपकी उत्पादकता को कई गुना बढ़ा सकते हैं...

विस्तार
इंटरनेट पर जानकारी ढूंढना अब बहुत आसान हो गया है, बस गूगल सर्च खोलिए और टाइप कर दीजिए जो जानना है, लेकिन कई बार यूजर्स सैकड़ों लिंक और वेबसाइट्स के बीच उलझ जाते हैं। पिछले तीन दशकों में गूगल सबसे लोकप्रिय और भरोसेमंद सर्च इंजन बन चुका है। गूगल ने समय के साथ अपनी सर्च क्षमता में कई सुधार किए हैं और कई स्मार्ट फीचर्स भी जोड़े हैं जो उपयोगकर्ता अनुभव को बेहतर बनाते हैं, लेकिन बहुत से लोगों को नहीं पता कि कुछ आसान ट्रिक्स से वे अपनी सर्च को तेज, सटीक और प्रभावी बना सकते हैं। चलिए आज हम आपको 5 आसान गूगल सर्च ट्रिक्स बताते हैं जो आपकी उत्पादकता को कई गुना बढ़ा सकते हैं...
अगर आप किसी विशेष डॉक्यूमेंट या रिपोर्ट को PDF फॉर्मेट में ढूंढना चाहते हैं, तो सर्च बार में बस टाइप करें: Microsoft annual report 2024 filetype:pdf यहां “filetype:pdf” कमांड गूगल को बताता है कि केवल PDF फॉर्मेट वाली फाइलें ही दिखानी हैं। यह ट्रिक छात्रों, शोधकर्ताओं और विश्लेषकों के लिए बहुत उपयोगी है।
अगर आप किसी विषय को ढूंढते समय कुछ खास शब्दों को एक्सक्लूड करना चाहते हैं, तो माइनस साइन का इस्तेमाल करें। उदाहरण के लिए: Marketing strategy -social media यह सर्च केवल "मार्केटिंग स्ट्रेटेजी" से जुड़ी जानकारी दिखाएगा, लेकिन "सोशल मीडिया" वाले नतीजे हटा देगा। यह तरीका तब काम आता है जब आप अपनी सर्च को अधिक फोकस्ड बनाना चाहते हैं।
- AI Overviews: नहीं चलेगी गूगल की मनमानी, एआई ओवरव्यू के खिलाफ शिकायत दर्ज
- Tech Tips: पावर बैंक खरीदते समय ना करें ये चार गलती, पैसे होंगे बर्बाद और फोन भी खराब होगा
- iOS 26: वीडियो कॉल अब नहीं चलेगी अश्लीलता, अपने आप ब्लर हो जाएगा वीडियो
- TalkingMachines: Character.AI ने लॉन्च किया नया टूल, अब AI से बने कैरेक्टर बोलेंगे लाइव वीडियो में