AI Overviews: नहीं चलेगी गूगल की मनमानी, एआई ओवरव्यू के खिलाफ शिकायत दर्ज
बता दें कि गूगल के AI ओवरव्यू ऐसे AI-जनरेटेड सारांश हैं जो पारंपरिक हाइपरलिंक्स के ऊपर दिखाई देते हैं और 100 से अधिक देशों में उपयोगकर्ताओं को दिखाए जाते हैं। गूगल ने मई 2024 से इन ओवरव्यू में विज्ञापन दिखाना शुरू किया था।

विस्तार
अल्फाबेट की कंपनी गूगल को यूरोपीय संघ में AI ओवरव्यू फीचर को लेकर स्वतंत्र प्रकाशकों के एक समूह द्वारा एंटीट्रस्ट (प्रतिस्पर्धा विरोधी) शिकायत का सामना करना पड़ रहा है। रॉयटर्स द्वारा देखे गए एक दस्तावेज के अनुसार, इन प्रकाशकों ने यूरोपीय आयोग से अंतरिम कदम उठाने की भी मांग की है ताकि उन्हें कथित रूप से हो रहे अपूरणीय नुकसान से बचाया जा सके।
बता दें कि गूगल के AI ओवरव्यू ऐसे AI-जनरेटेड सारांश हैं जो पारंपरिक हाइपरलिंक्स के ऊपर दिखाई देते हैं और 100 से अधिक देशों में उपयोगकर्ताओं को दिखाए जाते हैं। गूगल ने मई 2024 से इन ओवरव्यू में विज्ञापन दिखाना शुरू किया था। 30 जून को दर्ज शिकायत में, इंडिपेंडेंट पब्लिशर्स एलायंस (Independent Publishers Alliance) ने यूरोपीय आयोग से कहा है कि गूगल अपनी ऑनलाइन सर्च सेवा में अपनी मार्केट पावर का दुरुपयोग कर रहा है।
शिकायत में कहा गया है, “गूगल अपनी कोर सर्च इंजन सेवा के जरिए वेब कंटेंट का दुरुपयोग कर रहा है ताकि AI ओवरव्यू बनाए जा सकें, जिससे प्रकाशकों खासकर समाचार प्रकाशकों को ट्रैफिक, पाठक और राजस्व में भारी नुकसान हो रहा है।,” शिकायत में यह भी आरोप है कि गूगल अपने AI ओवरव्यू को सामान्य सर्च परिणामों के शीर्ष पर प्रदर्शित करता है, जिससे प्रकाशकों की मूल सामग्री को नुकसान होता है।
- Tech Tips: पावर बैंक खरीदते समय ना करें ये चार गलती, पैसे होंगे बर्बाद और फोन भी खराब होगा
- iOS 26: वीडियो कॉल अब नहीं चलेगी अश्लीलता, अपने आप ब्लर हो जाएगा वीडियो
- TalkingMachines: Character.AI ने लॉन्च किया नया टूल, अब AI से बने कैरेक्टर बोलेंगे लाइव वीडियो में
- Unsubscribe: अनसब्सक्राइब के लिए आया ई-मेल आपको बना सकता है कंगाल, ना करें ये गलती