iOS 26: वीडियो कॉल अब नहीं चलेगी अश्लीलता, अपने आप ब्लर हो जाएगा वीडियो
स्क्रीन पर एक चेतावनी संदेश दिखेगा जिसमें लिखा होगा, “ऑडियो और वीडियो रोके गए हैं क्योंकि हो सकता है कि आप कुछ संवेदनशील दिखा रहे हों। यदि आप असहज महसूस करते हैं, तो कॉल समाप्त कर सकते हैं।” उपयोगकर्ता को फिर दो विकल्प दिए जाएंगे,कॉल फिर से शुरू करें या उसे समाप्त करें।

विस्तार
एपल के आने वाले iOS 26 अपडेट में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे, लेकिन एक नई रिपोर्ट के अनुसार, FaceTime में एक चौंकाने वाली और प्राइवेसी को लेकर बेहद खास फीचर जोड़ा गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, iOS 26 के बीटा वर्जन में FaceTime कॉल के दौरान यदि कैमरे पर नग्नता का पता चलता है, तो वीडियो और ऑडियो अपने आप रुक जाएगा। स्क्रीन पर एक चेतावनी संदेश दिखेगा जिसमें लिखा होगा, “ऑडियो और वीडियो रोके गए हैं क्योंकि हो सकता है कि आप कुछ संवेदनशील दिखा रहे हों। यदि आप असहज महसूस करते हैं, तो कॉल समाप्त कर सकते हैं।” उपयोगकर्ता को फिर दो विकल्प दिए जाएंगे,कॉल फिर से शुरू करें या उसे समाप्त करें।
यह नया फीचर एपल की Communication Safety पहल का हिस्सा है, जिसे iOS 26 में और मजबूत किया गया है। पहले यह माना जा रहा था कि यह सुविधा केवल बच्चों या फैमिली शेयरिंग अकाउंट्स के लिए होगी, लेकिन अब बीटा वर्जन में यह सभी यूजर्स पर लागू हो रही है।
WWDC 2025 में Apple ने यह साफ किया था कि iOS 26 में परिवार और बच्चों की डिजिटल सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी। Photos App में Shared Albums में भी ऐसे ही एक फीचर की घोषणा की गई थी, जहां यदि कोई अश्लील तस्वीर होगी, तो उसे अपने आप ब्लर कर दिया जाएगा।
- TalkingMachines: Character.AI ने लॉन्च किया नया टूल, अब AI से बने कैरेक्टर बोलेंगे लाइव वीडियो में
- Unsubscribe: अनसब्सक्राइब के लिए आया ई-मेल आपको बना सकता है कंगाल, ना करें ये गलती
- Telegram ने पेश किए नए फीचर्स: अब चैनल्स में चेकलिस्ट, सजेस्टेड पोस्ट और मोनेटाइजेशन टूल्स से कमाई होगी आसान
- Microsoft: माइक्रोसॉफ्ट ने पाकिस्तान को कहा अलविदा, समेटा बोरिया बिस्तर, 25 साल के रिश्ते खत्म, ये रही वजहें