Internet Outage: 2025 रहा इंटरनेट आउटेज का साल, Cloudfare से लेकर AWS तक सबसे बड़े आउटेज और उनकी वजह

सुयश पांडेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसुयश पांडेय
Mon, 24 Nov 2025 02:19 PM IST
सार

साल 2025 में दुनिया भर में कई बड़ी तकनीकी दिक्कतें (आउटेज) हुईं, जिनकी वजह से लाखों लोग प्रभावित हुए। क्लाउडफेयर, AWS (अमेजन वेब सर्विसेज), माइक्रोसॉफ्ट, गूगल क्लाउड, जूम और कई दूसरी ऑनलाइन सेवाएं घंटों तक बंद रहीं।

विज्ञापन
The biggest tech outages of 2025 and what caused them
क्लाउफ्लेयर - फोटो : Cloudflare

    विस्तार

    साल 2025 में दुनिया भर में कई बड़ी तकनीकी दिक्कतें (आउटेज) हुईं, जिनकी वजह से लाखों लोग प्रभावित हुए। क्लाउडफेयर, AWS (अमेजन वेब सर्विसेज), माइक्रोसॉफ्ट, गूगल क्लाउड, जूम और कई दूसरी ऑनलाइन सेवाएं घंटों तक बंद रहीं। इन बड़ी खराबियों ने दुनिया की डिजिटल सिस्टम को हिला कर रख दिया। इसका असर सीधे बिजनेस, सरकारी काम और आम इंटरनेट यूजर्स पर पड़ा। क्लाउड सर्विस से लेकर कम्युनिकेशन प्लेटफॉर्म तक इन आउटेज के पीछे कई कारण रहे, जैसे DNS में समस्या, गलत सेटिंग्स, साइबर अटैक, खराब या फेल हुए सॉफ्टवेयर अपडेट आदि। यहां पर हम आपके लिए साल 2025 में हुए सबसे बड़े टेक आउटेजेस की लिस्ट लेकर आएं हैं-

    1. क्लाउडफेयर आउटेज

    भारत और दुनियाभर में 18 नवंबर 2025 को भारतीय समयानुसार की शाम करीब 4:50 बजे क्लाउडफेयर में बड़ा तकनीकी समस्या आ गई। इसके कारण कई वेबसाइटें अचानक बंद हो गईं और लोगों को सिर्फ एरर पेज दिखने लगे। इस गड़बड़ी से स्पॉटिफाई, चैटजीपीटी और ट्रुथ सोशल जैसे बड़े प्लेटफॉर्म भी प्रभावित हुए, जिससे लाखों यूजर्स परेशानी में पड़ गए। कुछ घंटों बाद सेवाएं धीरे-धीरे शुरू होने लगीं, लेकिन गुरुवार तक कई वेबसाइटें जो क्लाउडफेयर पर निर्भर थीं वो या तो बहुत धीमी चल रही थीं या फिर बिल्कुल खुल नहीं रही थीं।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें: Nvidia: चीन को हाई-एंड चिप बेचने पर लगी रोक हटा सकता है यूएस, एनवीडिया कर रही है H200 एआई चिप बेचने पर विचार

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    अमेजन वेब सर्विसेज
    अमेजन वेब सर्विसेज - फोटो : Amazon

    2. अमेजन वेब सर्विसेज (AWS) आउटेज

    अक्तूबर में AWS में बड़ी तकनीकी गड़बड़ी हुई, जिसकी वजह से कई लोकप्रिय एप्स और वेबसाइटें कुछ समय के लिए बंद हो गईं। इसमें बैंकिंग सेवाएं, गेमिंग प्लेटफॉर्म और एंटरटेनमेंट एप्स भी शामिल थे। यह समस्या 20 अक्तूबर को दोपहर 12:30 बजे से शुरू हुई और अगले दिन सुबह करीब 3:30 बजे ठीक हुई। इस आउटेज की सबसे बड़ी वजह DNS से जुड़ी दिक्कत थी, जिसकी वजह से AWS की महत्वपूर्ण डाटाबेस सेवा DynamoDB में समस्या आने लगी और कई ऑनलाइन सेवाओं पर असर पड़ा।

    ये भी पढ़ें: Google Gemini: गूगल जेमिनी में आया नया इमेज वेरिफिकेशन फीचर, आसानी से पता चलेगा फोटो असली है या एआई से बनी

    माइक्रोसॉफ्ट
    माइक्रोसॉफ्ट - फोटो : Adobe Stock

    3. माइक्रोसॉफ्ट आउटेज

    अक्तूबर में AWS की खराबी के कुछ दिन बाद माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं भी ठप हो गईं। इस ग्लोबल आउटेज की वजह से एज्योर क्लाउड, ऑफिस 365 और एक्सबॉक्स लाइव जैसे प्लेटफॉर्म प्रभावित हुए। समस्या 29 अक्तूबर को रात 9:30 बजे से शुरू हुई। इसकी वजह माइक्रोसॉफ्ट के क्लाउड सिस्टम में किया गया एक कॉन्फिगरेशन बदलाव और DNS से जुड़ी दिक्कतें थीं।

    ये भी पढ़ें: OpenAI: सीईओ सैम ऑल्टमैन ने कर्मचारियों को भेजे मेमो में कह दी बड़ी बात, बोले- 'गूगल हाल में कमाल कर रहा है'

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें