इस कंपनी ने बनाई दुनिया की सबसे बड़ी बैटरी और जीत ली 324 करोड़ की शर्त

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Sun, 26 Nov 2017 10:26 AM IST
विज्ञापन
Tesla Chairman Elon Musk Developed World Biggest Battery won 50 million Dollar
Tesla World Biggest Battery

    इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए दुनियाभर में मशहूर कंपनी टेस्ला ने एक और कारनामा कर दिया है। इस कंपनी ने तय समय सीमा से पहले ही दुनिया की सबसे बड़ी लीथियम-आयन बैटरी तैयार कर दी। इसके साथ ही कंपनी ने 324 करोड़ रुपए की शर्त जीत ली है। टेस्ला के चेयरमैन एलन मस्क ने बैटरी बनाने के लिए 100 दिन की डेडलाइन रखी थी। अगर यह बैटरी 100 दिन के भीतर तैयार नहीं होती तो टेस्ला को इसके लिए कोई रकम नहीं मिलती।

    पढ़ें: पावरबैंक से लेकर चार्जर तक, Xiaomi ने घटा दिए अपनी एसेसरीज के दाम

    विज्ञापन

    इस बैटरी का इस्तेमाल साउथ ऑस्ट्रेलिया के लिए किया जाएगा। दरअसल पिछले साल मार्च में तेज तूफान के बाद साउथ ऑस्ट्रेलिया में ब्लैकआउट हो गया था, जिसके बाद मस्क और टेस्ला की बैटरी डिवीजन के हेड लैंडन राइव ने एक एनर्जी स्टोरेज फैसिलिटी बनाने का प्रस्ताव रखा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इस बैटरी की टेस्टिंग आने वाले कुछ दिन में की जाएगी और आने वाली गर्मियों तक इसे साउथ ऑस्ट्रेलिया में स्थापित कर दिया जाएगा। इस बैटरी को विंड फार्म से जोड़ा जाएगा। गर्मियों के दिनों में बिजली की डिमांड बढ़ने पर इसके जरिए हजारों परिवारों को बिजली की सप्लाई की जा सकेगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें