शाओमी और कोमियो जैसे नए ब्रांड सैमसंग जैसे महारथी को दे रहे हैं कड़ी टक्कर

चीनी स्मार्टफोन निर्माता शाओमी, हाल ही में इंटरनेशनल डाटा कारपोरेशन(आईडीसी) द्वारा किये गए रिसर्च में, भारत में सबसे तेजी से बढ़ते स्मार्टफोन विक्रेता के रूप में उभरा है। यह सितंबर के थर्ड क्वार्टर में जारी की गयी रिपोर्ट के मुताबिक प्रमाणित है।
शाओमी
और सैमसंग दोनों ही पिछले तिमाही में 24% बाजार को नियंत्रित किये हुए थे। सैमसंग जैसे बड़े ब्रांड को टक्कर देकर शाओमी ने साबित कर दिया कि नए स्मार्टफोन भी लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं बशर्ते उनमें अच्छे फीचर और उनका वाजिब दाम हो।
इंडिया में स्मार्टफोन बाजार पूरा युथ और मिड सेगमेंट पर निर्भर है, क्योंकि सबसे ज्यादा यूजर इसी सेगमेंट में है। मिड सेगमेंट यानि 6000 से 12000 तक के स्मार्टफोन जो आसानी से उपलब्ध हो और खरीदे जा सकते हों । शाओमी की ही तरह अगर हम मिड सेगमेंट की बात करें तो हाल ही में लांच किया गया कोमिओ स्मार्टफोन भी काफी तेजी से बिक रहा है।
पढ़ें: नोकिया के सबसे सस्ते फोन Nokia 2 की बिक्री आज से, जियो यूजर्स के लिए खास ऑफर
इसकी वजह शायद इनकी स्मार्ट मार्केटिंग , नए आकर्षक फीचर्स जैसे - इन्ट्रूडर सेल्फी औरअच्छी बैटरी लाइफ भी है। लगता है अपनी नपी तुली और सटीक रणनीति के चलते कोमिओ मोबाइल बहुत जल्द मिड सेगमेंट मार्किट का एक प्रबल दावेदार बनेगा। एक सोची हुई नीति के अंतर्गत कोमियो ने नव युवकों को खास तौर पर टारगेट करा है। इसके साथ ही इसने भारत में विस्तृत ऑफलाइन डिस्ट्रीब्यूशन चैनल पर भी बहुत ज़ोर डाला है।
कोमिओ ने कम समय में काफी नाम और सफलता हासिल कर ली है

कोमिओ ने कम समय में काफी नाम और सफलता हासिल कर ली है। हाल ही में 'सेंटर ऑफ इंडिविजुअल नेटवर्किंग समिट' ने कोमिओ स्मार्टफोन को बेस्ट मार्केटर 2017 का अवार्ड दिया है जो कि कम समय में एक बहुत बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा सकता है। यही नहीं कोमिओ को एक और अवार्ड मिला है जो कि दी एक्टिवेशन वेन्यू फोरम के तरफ से है ।
यह अवार्ड बेस्ट मार्केटिंग कैम्पेन – “डोंट लिसेन कर डाल” जो इसकी पंच लाइन है उसके लिए मिला है। हाल ही में आयोजित डिवाइस वर्ल्ड लीडरशिप आवर्ड 2017 में भी कोमियो को इमर्जिंग स्मार्टफोन कंपनी ऑफ़ दी ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया है ।
शीर्ष स्थान के लिए लड़ाई आगे और भी रोमांचक होने के आसार हैं। स्मार्टफोन बाजार में हो रही इस घमासान में अब अन्य नए पुराने प्रतिद्वंद्वी भी ज़रूर शामिल होंगे। भविष्य में अच्छी आफ्टर सेल सर्विस भी निर्धारित करेगी कि शाओमी शिखर पर रहता है या नहीं।
आगे आने वाला समय बताएगा कि सैमसंग जैसे प्रतिष्ठित स्मार्टफोन निर्माताओं को नए खिलाडी कितनी चुनौती देतें हैं। इतना तो तय है कि शाओमी की तर्ज़ पर मिड सेगमेंट में कोमियो मोबाइल बहुत तेज़ी से अपने कदम जमा रहा है। इस स्मार्टफोन महासंग्राम में कोई जीते या हारे हो ग्राहकों को शर्तिया बहुत लाभ होने वाला है।