पावरबैंक से लेकर चार्जर तक, Xiaomi ने घटा दिए अपनी एसेसरीज के दाम

चीन की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी शाओमी ने जीएसटी के चलते भारत में अपनी एसेसरीज के दाम घटा दिए हैं। कंपनी ने Mi पावर बैंक से लेकर, Mi बिजनेस बैकपैक, Mi चार्जर, 2-इन-1 यूएसबी फैन, और स्मार्टफोन के कवर की कीमतों में कटौती की है। शाओमी मे अपने बयान में बताया, "जीएसटी काउंसिल ने जीएसटी दर में कटौती की है जिस वजह से हम यह फायदा अपने ग्राहकों तक पहुंचा रहे हैं।"
ये हैं नई कीमतें

नई कीमतों की बात करें तो 10000mAh वाला Mi पावरबैंक-2 अब 1,099 रुपए में मिलेगा। पहले इसकी कीमत 1,199 रुपए थी।
10000mAh वाला Mi पावरबैंक-Pro अब 1,499 रुपए में मिलेगा। पहले इसकी कीमत 1,599 रुपए थी।
20000mAh वाला Mi पावरबैंक-2 अब 1,999 रुपए में मिलेगा। पहले इसकी कीमत 2,199 रुपए थी।
वहीं Mi बिजनेस बैकपैक अब 1,299 रुपए में मिलेगा। पहले इसकी कीमत 1,499 रुपए थी।
पढ़ें: Xiaomi ला रही है सस्ता फोन ‘Desh Ka Smartphone’, इस दिन होगा लॉन्च
चार्जर के नए दाम:
5V/ 2A आउटपुट वाला Mi चार्जर अब मात्र 349 रुपए में मिलेगा। पहले इसकी कीमत 399 रुपए थी।
Mi कार चार्जर के लिए अब आपको 699 रुपए देने होंगे। पहले इसके लिए 799 रुपए खर्च करने पड़ते थे।
इसके अलावा कंपनी ने स्मार्टपोन के केस व स्क्रीन प्रोटेक्टर के दाम में भी कटौती की है।