सवालों के घेरे में एलन मस्क: X पर पैसे देकर ब्लू टिक ले रहे हिजबुल्लाह के आतंकी, रिपोर्ट में किया गया दावा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 16 Feb 2024 04:30 PM IST
सार

टेक ट्रांसपैरेंसी प्रोजेक्ट की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एक्स ने हिजबुल्लाह के कई आतंकियों से पैसे लेकर उनके अकाउंट को वेरिफाई किया है। एक्स पर ब्लू टिक के लिए हर महीने 8 डॉलर दिए जाते हैं। बता दें कि पहले एक्स पर ब्लू टिक कुछ ही लोगों को दिए जाते थे।

विज्ञापन
Terrorists are paying for check marks on X says report
Twitter X - फोटो : iStock

    विस्तार

    एलन मस्क का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) एक बार फिर से विवादों में है। दावा किया जा रहा है कि एक्स पर हिजबुल्लाह के आतंकी पैसे देकर ब्लू टिक ले रहे हैं। ऐसे में एक्स ने आतंकवादी संगठनों और देश में व्यापार करने से प्रतिबंधित अन्य समूहों से पेमेंट स्वीकार करके अमेरिकी प्रतिबंधों का उल्लंघन किया है।

    टेक ट्रांसपैरेंसी प्रोजेक्ट की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एक्स ने हिजबुल्लाह के कई आतंकियों से पैसे लेकर उनके अकाउंट को वेरिफाई किया है। एक्स पर ब्लू टिक के लिए हर महीने 8 डॉलर दिए जाते हैं। बता दें कि पहले एक्स पर ब्लू टिक कुछ ही लोगों को दिए जाते थे।

    विज्ञापन

    अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने एक लिस्ट जारी की है जिनमें उन संस्थाओं के नाम शामिल हैं जिन्हें प्रतिबंधित किया है। इस लिस्ट के मुताबिक एक्स भी इन संस्थाओं को ब्लॉक करेगा और सूची में शामिल लोगों और संगठनों से किसी तरह का कोई भुगतान नहीं लेगा, लेकिन एक्स ने ऐसे 28 अकाउंट को ब्लू टिक दिया है जिन्हें प्रतिबंधित किया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें