ऑनलाइन भी होने लगी नोकिया 3 की बिक्री, यहां से खरीदें

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Mon, 26 Jun 2017 09:36 AM IST
विज्ञापन
Nokia 3 sale starts Online via croma, know the price
Nokia 3

    नोकिया और एचएमडी ग्लोबल ने हाल ही में भारत में अपने तीन एंड्रॉयड फोन नोकिया 3, नोकिया 5 और नोकिया 6 को लॉन्च किया था। लॉन्चिंग के दौरान नोकिया ने कहा था कि नोकिया 5 और नोकिया 3 की बिक्री रिटेल स्टोर से होगी, जबकि नोकिया 6 की बिक्री 14 जुलाई से अमेजॉन इंडिया से होगी। अभी तक नोकिया 3 की बिक्री 16 जून से ऑफलाइन रिटेल स्टोर से हो रही थी, लेकिन अब एक वेबसाइट पर भी ऑनलाइन इस फोन की बिक्री हो रही है।

    जानें वेबसाइट का नाम और कीमत

    Nokia 3
    Nokia 3

    नोकिया 3 को क्रोमा नाम की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। फोन की कीमत में कोई अंतर नहीं है यानी इस वेबसाइट से भी आप फोन की 9,499 रुपये में खरीद सकते हैं। फोन ईएमआई पर भी उपलब्ध है। इसके अलावा यह वेबसाइटय कैश ऑन डिलीवरी का भी ऑप्शन दे रही है।

    विज्ञापन

    नोकिया 3 की स्पेसिफिकेशन

    Nokia 3 VS Redmi 4
    Nokia 3 VS Redmi 4

    स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 5 इंच की एचडी डिस्प्ले है। इसके अलावा फोन में 1.3GHz का क्वॉडकोर मीडियाटेक 6737 प्रोसेसर है। कैमरे की बात करें तो 8 मेगापिक्सल का रियर और 8 ही मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में 2 जीबी रैम, 16 जीबी स्टोरेज, 2650mAh की बैटरी है। फोन में एंड्रॉयड नूगट 7.0 ऑपरेटिंग सिस्टम है। फोन की कीमत 9,499 रुपये है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें