Telegram Hiring: टेलीग्राम में नौकरी का शानदार मौका, आठ करोड़ मिलेगी सैलरी
डेवलपर्स को न सिर्फ $50,000 (करीब ₹41 लाख) के प्राइज पूल में हिस्सा मिलेगा, बल्कि विजेता को टेलीग्राम के दुबई ऑफिस में फुल टाइम जॉब भी मिल सकती है। सबसे खास बात यह है कि इस जॉब की सालाना सैलरी होगी $1 मिलियन (लगभग ₹8.3 करोड़), वो भी टैक्स के बाद।

विस्तार
टेलीग्राम एक बार फिर चर्चा में है, लेकिन इस बार इसकी वजह कोई नया फीचर नहीं बल्कि शानदार जॉब ऑफर है। पॉपुलर मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Telegram दुनियाभर से टैलेंटेड एंड्रॉयड डेवलपर्स को अपनी टीम में शामिल करने जा रहा है। इस भर्ती प्रक्रिया का हिस्सा बनने वाले डेवलपर्स को न सिर्फ $50,000 (करीब ₹41 लाख) के प्राइज पूल में हिस्सा मिलेगा, बल्कि विजेता को टेलीग्राम के दुबई ऑफिस में फुल टाइम जॉब भी मिल सकती है। सबसे खास बात यह है कि इस जॉब की सालाना सैलरी होगी $1 मिलियन (लगभग ₹8.3 करोड़), वो भी टैक्स के बाद।
11 जुलाई 2025 तक अप्लाई कर सकते हैं। हायरिंग के लिए Telegram ने इसके लिए एक कॉन्टेस्ट रखा है, Telegram Android Contest 2025। इसी के जरिए डेवलपर को सिलेक्ट किया जाएगा।
Telegram एप में प्रोफाइल सेक्शन को रीडिजाइन करना जिसमें यूजर प्रोफाइल, बिजनेस प्रोफाइल, ग्रुप्स, चैनल्स के प्रोफाइल पेज, लाइट और डार्क दोनों थीम में सपोर्ट। सभी रिलेटेड टैब्स और व्यूज (जैसे गिफ्ट्स दिखाने वाले टैब) को भी कवर करना होगा।
- Google AI courses: जिंदगी बना देंगे गूगल के ये फ्री एआई कोर्स, एक घंटे में मिल जाएगा सर्टिफिकेट
- साइबर कॉलर ट्यून: हर दिन 6,000 लोग...अब सिर्फ दो बार ही सुनाई देगी अमिताभ बच्चन की "आवाज"
- BSNL 5G: सरकारी कंपनी ने शुरू की सिम कार्ड की होम डिलीवरी, ऐसे करें ऑर्डर
- एक गलती और आपका स्मार्ट TV खत्म, ये टिप्स आएंगे काम