BSNL 5G: सरकारी कंपनी ने शुरू की सिम कार्ड की होम डिलीवरी, ऐसे करें ऑर्डर
यह सेवा प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों कनेक्शन के लिए उपलब्ध है। ग्राहक को अपना पिनकोड, नाम और एक वैकल्पिक मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद आप चुन सकते हैं कि यह सिम आपके लिए है, परिवार के किसी सदस्य के लिए या किसी अन्य व्यक्ति के लिए।

विस्तार
भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) अपने ग्राहकों के लिए लगातार बेहतरीन सेवाएं और ऑफर ला रहा है। अब BSNL ने एक नई सुविधा शुरू की है, जिसके तहत ग्राहक अपने घर बैठे BSNL सिम कार्ड ऑर्डर कर सकते हैं और वह सिम सीधे घर पर डिलीवर हो जाएगा। यह सुविधा BSNL द्वारा हैदराबाद में अपने 5G नेटवर्क के सॉफ्ट लॉन्च के बाद शुरू की गई है।
BSNL ने एक खास वेबसाइट लॉन्च की है, जहां ग्राहक खुद ही ऑनलाइन KYC (Know Your Customer) प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इसके लिए आपकोhttps://sancharaadhaar.bsnl.co.in/BSNLSKYC/लिंक पर जाना होगा। यह सेवा प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों कनेक्शन के लिए उपलब्ध है। ग्राहक को अपना पिनकोड, नाम और एक वैकल्पिक मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद आप चुन सकते हैं कि यह सिम आपके लिए है, परिवार के किसी सदस्य के लिए या किसी अन्य व्यक्ति के लिए।
जानकारी सबमिट करने के बाद आपके दिए गए वैकल्पिक मोबाइल नंबर पर OTP आएगा। OTP वेरिफिकेशन के बाद आपका सिम ऑर्डर प्रोसेस हो जाएगा। यदि सिम ऑर्डर या KYC प्रक्रिया के दौरान किसी भी तरह की समस्या आती है तो BSNL के हेल्पलाइन नंबर 1800-180-1503 पर संपर्क किया जा सकता है।
- एक गलती और आपका स्मार्ट TV खत्म, ये टिप्स आएंगे काम
- ऑनलाइन शॉपिंग स्कैम्स बढ़े: सरकारी साइबर एजेंसी ने दी चेतावनी, जानें कैसे रखें खुद को सुरक्षित
- Good News: भारत में लॉन्च हुआ गूगल सर्च एआई मोड, ऐसे कर सकते हैं इस्तेमाल
- Elon Musk: एलन मस्क नहीं करते कंप्यूटर का इस्तेमाल, उनके वकील ने किया भरोसा नहीं करने वाला दावा