साइबर कॉलर ट्यून: हर दिन 6,000 लोग...अब सिर्फ दो बार ही सुनाई देगी अमिताभ बच्चन की "आवाज"

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 25 Jun 2025 11:26 AM IST
सार

बता दें कि देश में बढ़ते डिजिटल अपराधों को लेकर आमजन को सतर्क करने हेतु टेलीकॉम कंपनियों द्वारा एक साइबर सुरक्षा सूचना कॉलर ट्यून के रूप में जोड़ी गई है, लेकिन हर कॉल से पहले इस ट्यून के बजने के कारण लोग काफी परेशान हो गए थे और सोशल मीडिया पर विरोध भी कर रहे थे।

विज्ञापन
Cyber caller tune Now will play only 2 times a day, not in emergency calls
cyber caller tune - फोटो : cyber dost

    विस्तार

    यदि आप भी अमिताभ बच्चन की आवाज में साइबर कॉलर ट्यून दिनभर सुन सुनकर परेशान हो गए हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। अब साइबर कॉलर ट्यून एक दिन में सिर्फ दो ही बार बजेगी और सबसे खास बात यह है कि यदि इमरजेंसी कॉल जैसे एंबुलेंस आदि को कॉल करने पर यह साइबर कॉलर ट्यून नहीं बजेगी।

    बता दें कि देश में बढ़ते डिजिटल अपराधों को लेकर आमजन को सतर्क करने हेतु टेलीकॉम कंपनियों द्वारा एक साइबर सुरक्षा सूचना कॉलर ट्यून के रूप में जोड़ी गई है, लेकिन हर कॉल से पहले इस ट्यून के बजने के कारण लोग काफी परेशान हो गए थे और सोशल मीडिया पर विरोध भी कर रहे थे।

    विज्ञापन

    कोरोना के दौरान भी यही हालत हुई थी। उस दौरान भी लोगों ने सरकार को सुझाव दिया था कि हर दिन पहली कॉल से पहले इस तरह की कॉलर ट्यून का आना ठीक है लेकिन हर कॉल पर आना एक बड़ी मुसीबत है, हालांकि बाद में विरोध के बाद सरकार ने उसे हटा दिया था और अब यही हालत साइबर क्राइम को लेकर इस कॉलर ट्यून के साथ बन गई है। सोशल मीडिया पर हर दिन लोग इस कॉलर ट्यून को बंद करने की मांग कर रहे हैं। कई लोगों ने इस संबंध में आरटीआई भी दाखिल की है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें