ग्राहकों से 4G की कीमत लेकर 3G की स्पीड दे रही हैं टेलीकॉम कंपनियां: ट्राई

टेक डेस्क, अमर उजाला
Sat, 15 Sep 2018 06:29 PM IST
विज्ञापन
Telecom company of India providing 3G speeds at 4G charges, reveals TRAI survey
trai 4g speed

    अगर आप भी 4जी प्लान के लिए रिचार्ज करवा रहे हैं और आपको 3जी स्पीड मिल रही है और शिकायत करने पर टेलीकॉम कंपनियां आपकी बात को टाल रही हैं तो आप सही हैं, क्योंकि दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने भी यह माना है कि देशभर की तमाम टेलीकॉम कंपनियां अपने ग्राहकों को धोखा दे रही हैं और 4जी की कीमत पर 3जी की स्पीड दे रही हैं। इसके लिए ट्राई ने भोपाल, दुर्ग, कन्नूर, मुंबई, नवी मुंबई और वाराणसी में स्वतंत्र ड्राइव परीक्षण (IDT) किया है। ट्राई ने इस सर्वे का रिपोर्ट 13 सितंबर को जारी किया है।

    ट्राई ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि भोपाल में 4जी नेटवर्क की अधिकतम स्पीड 18.89 Mbps है, जबकि नियम के मुताबिक 4जी की स्पीड कम-से-कम 20Mbps होनी चाहिए। ट्राई ने IDT सर्वे नेटवर्क की गुणवत्ता, वॉयस कॉल और डाटा स्पीड की जांच करने के लिए किया था।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः खुशखबरी, पेट्रोल भरवाने पर मिल रहा है 40 रुपये का डिस्काउंट, यह है ऑफर

    इसके लिए ट्राई की टीम ने 21-25 मई तक भोपाल में 610 किलोमीटर का सफर पूरा किया। इस दौरान 685 कॉल सभी नेटवर्क पर किए गए और इंटरनेट स्पीड की भी जांच की गई। इसमें अपलोड, डाउनलोड और वेब पेज की लोडिंग भी शामिल है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    हालांकि इस दौरान कॉल ड्रॉप की समस्या भोपाल में तो नहीं मिली लेकि मुंबई में कॉल ड्रॉप की दर 2 फीसदी से अधिक है जो कि नहीं होना चाहिए। ट्राई का नियम है कि 2 फीसदी से ज्यादा कॉल ड्रॉप नहीं होने चाहिए। रिपोर्ट के मुताबिक देशभर की कोई भी टेलीकॉम कंपनी 3जी-4जी सेवा तय मानक के अनुरूप नहीं दे रही हैं।

    सर्वे में शामिल शहरों में औसत 4जी स्पीड

    कन्नूर- 16.76 (एयरेटल)

    दु्र्ग- 15.28 (एयरटेल)

    भोपाल- 9.65 (जियो)

    मुंबई- 9.77 (जियो)

    नवी मुंबई- 8.34 (वोडाफोन)

    वाराणसी- 4.82 (जियो)

    नोट- स्पीड एमबीपीएस में हैं

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें